Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

शिमला में टनल निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, सुरक्षा ऑडिट और मुआवजे की उठाई मांग

Updated on Sunday, September 27, 2026 20:28 PM IST

शिमला : संजौली के शांति विहार, भट्टाकुफर, चलौंठी और आसपास के क्षेत्रों में ट्विन टनल निर्माण के दौरान कंपन और ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आने का मामला रविवार को फिर उठाया गया। वार्ड पार्षद विनीत शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय निवासियों ने संजौली समिट्री क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और प्रशासन से प्रभावित भवनों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान लोगों ने ढली टनल से संजौली तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शन में संजौली, शांति विहार, भट्टाकुफर और चलौंठी क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि घनी आबादी वाले क्षेत्र के नीचे ट्विन टनल निर्माण के दौरान होने वाले कंपन और ब्लास्टिंग से कई भवनों में दरारें दिखाई दे रही हैं। लोगों ने कहा कि इससे भवन मालिकों में अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर उनकी ओर से पहले भी संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजैंसियों के समक्ष अपनी चिंताएं रखी गई हैं। इसके बावजूद प्रभावित भवनों की स्थिति का व्यापक तकनीकी सर्वे और सुरक्षा ऑडिट नहीं होने से लोगों में रोष है। वार्ड पार्षद विनीत शर्मा की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांग उठाई कि प्रभावित क्षेत्रों में विशेषज्ञों की टीम भेजकर सभी भवनों का सर्वे करवाया जाए। निर्माण कार्य से पहले और वर्तमान स्थिति की तुलना कर यह भी स्पष्ट किया जाए कि भवनों में आई दरारों का कारण क्या है?


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की कि टनल निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी संभावित नुक्सान की स्थिति में प्रभावित परिवारों को उचित राहत और मुआवजा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध शांतिपूर्ण है और उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की जानमाल और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करवाना है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X