Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

Shimla: प्रदेश में लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की तैयारी, 2,500 पशु हो चुके संक्रमित

Updated on Sunday, September 27, 2026 20:30 PM IST

शिमला : हिमाचल में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप दोबारा बढ़ने के बीच सरकार ने इसे महामारी घोषित करने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने पशुपालन विभाग से लंपी रोग से संक्रमित पशुओं का जिलावार आंकड़ा मांगा है। बताया जा रहा है कि यदि बीमारी का प्रकोप 20 से 25 फीसदी तक पहुंचता है तो इसे महामारी घोषित करने पर विचार किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब 2,500 पशु संक्रमित हो चुके हैं, जबकि करीब 100 पशुओं की मौत की पुष्टि हुई है। सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना समेत कई जिलों में संक्रमण के नए मामले सामने आने की सूचना है। लंपी वायरस के कारण पिछले वर्ष भी प्रदेश में बड़ी संख्या में पशु प्रभावित हुए थे। बीमारी के कारण पशुपालकों को पशुधन के नुक्सान के साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था।


उस समय राज्य में बीमारी को महामारी घोषित नहीं किए जाने के कारण केंद्र से मिलने वाली संभावित राहत को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पशुपालकों का कहना था कि बीमारी से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए उन्हें पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई। लंपी स्किन डिजीज मुख्य रूप से पशुओं में होने वाला संक्रामक रोग है। इसके बढ़ते मामलों ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। बीमारी के कारण पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन पर भी असर पड़ता है।


केंद्र ने सहयोग के लिए महामारी घोषित करने की शर्त का दिया था हवाला
पिछले वर्ष लंपी के मामले सामने आने के बाद प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की थी। उस दौरान केंद्र की ओर से यह कहा गया था कि यदि राज्य सरकार बीमारी को महामारी घोषित करती है तो केंद्र की ओर से राहत उपलब्ध कराने का प्रावधान हो सकता है। केंद्र ने उन राज्यों को राहत राशि उपलब्ध कराई थी, जहां लंपी को महामारी घोषित किया गया था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार राज्य सरकार बीमारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर पहले से तैयारी करती नजर आ रही है।


स्थिति के आधार पर लिया जाएगा फैसला: प्रो. चंद्र
कृषि एवं पषुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में लंपी स्किन डिजीज के बढ़ते मामलों को सरकार गंभीरता से ले रही है। बीमारी के वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। सरकार पशु पालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी कदम उठाएगी तथा स्थिति के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X