Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

Shimla: पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Updated on Sunday, September 27, 2026 20:32 PM IST

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, वीरता पुरस्कार विजेताओं और सेवारत जवानों के कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 2,263 लाभार्थियों को 17.09 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। सैनिकों और उनके परिवारों के पुनर्वास व सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था पैंशन के रूप में 968 लाभार्थियों को 6.13 करोड़ रुपए दिए गए, जबकि 1,084 वीरता पुरस्कार विजेताओं को 3 करोड़ रुपए की सम्मान राशि जारी की गई।


इसके अतिरिक्त, कर्त्तव्य पालन के दौरान शहीद या दिव्यांग हुए 57 रक्षा कर्मियों के आश्रितों को 7.62 करोड़ रुपए और आपात स्थिति में सेवारत जवान के आकस्मिक निधन पर परिजनों को 75,000 रुपए की तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला में भर्ती रैलियों के लिए 2.28 करोड़ रुपए और मंडी स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा प्रशिक्षण अकादमी को 10.26 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सशस्त्र सेनाओं में योगदान देने की एक लंबी और गौरवशाली परंपरा रही है। राज्य के वीर जवान अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम सैनिक कल्याण से संबंधित बुनियादी ढांचे, भर्ती प्रशिक्षण सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर सुदृढ़ करते रहेंगे ताकि संकट की घड़ी में और सामान्य जीवन में उन्हें हरसंभव सहायता मिल सके।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X