Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण ही मानव जाति का सबसे बड़ा धर्म : अनिल विज

Updated on Sunday, September 27, 2026 21:17 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन-की’बात देश-दर्शन यात्रा हैं, सारे देश में कहां-कहां पर कौन-कौन, समाज, लोग, महापुरूष प्ररेणादायक काम कर रहें है, मोदी जी उन्हें मन-की-बात कार्यक्रम के माध्यम से दिखाने का प्रयास कर रहें हैं। मन-की-बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अशोक सिंघल के बारे देश को बताया है जिनके प्रयासों से राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंन्दिर बनाया गया। उन्होंने कहा कि “मेरे अशोक सिंघल जी के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे है, कुरूक्षेत्र में जब सूर्य ग्रहण लगा था, तो उस समय मुझे 15 दिन सहायक के रूप में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। अयोध्या में भी दो अभियान हुए, तो उनके मार्ग दर्शन में मैनें वहां काम किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल ने विश्व हिंदु परिषद का बहुत काम किया, उनकी गहरी सोच थी और जब वे अपने अन्तिम दिनों में मेदान्ता अस्पताल में दाखिल थे, तो मैं उनसे उनका हाल चाल जानने के लिए गया था, वहां पर भी उन्होंने 4 घंटे अपने पास से मुझे उठने नहीं दिया, मेरे उनके साथ बहुत ही अच्छे संबंध थे।“ विज अम्बाला छावनी के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन-की-बात कार्यक्रम के 138वां देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, यहां पहुंचने पर क्लब के चेयरमेन अरूण गुप्ता एवं अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिंनदन किया।


सोमनाथ मंदिर तोड़ने वाले सब मिट गए, हम वहीं है, “कुछ तो है कि हस्ती मिटती हमारी, यूं तो रहा है दुश्मन दौर-ए-जमां हमारा” - विज
मन-की-बात कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी ने सोमनाथ मंदिर के बारे में भी बताया है कि कितनी बार मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंन्दिर को तोड़ा लेकिन आज आक्रमणकारी सब मिट गए और हम वहीं के वहीं है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस पर पंक्तियां सुनाई कि ‘‘कुछ तो है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, यूं तो रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा”। उस मन्दिर का आस्तित्व बरकरार हैं और वहां पर आज भव्य सोमनाथ मंन्दिर बनकर है।


स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण ही मानव जाति का सबसे बड़ा धर्म - विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के बारे में बताया और स्वच्छता से जोड़कर बताया कि आज हर प्रदेश, हर गली, हर मोहल्ले मंे स्वच्छता अभियान को लेकर कार्य किया जा रहा है और इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वच्छता सबसे बड़ा अभियान है, जन भागीदारी के बिना इसको पूरा नहीं किया जा सकता है। मोदी जी ने इस तरफ भी हम सबका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया हैं। पर्यावरण के बारे में उन्होंने बताया और कहा कि इसे बनाए रखना मानव जाति का धर्म है।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि हर महीने मन-की-बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में कोने-कोने में कौन-कौन से अच्छे कार्य हो रहे है उनके दर्शन कार्यक्रम में कराए जाते हैं। मोदी जी ने आंवला पर भी जोर दिया गया है और इसे सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़कर बताया कि हम ऐसे सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर व्यवसाय बढ़ा सकते है और उन्होंने आंवला का उत्पादन के बारे में बताया जिसका हर व्यक्ति को लाभ मिलता है। हमारे बुजुर्गाे ने भी बताया है कि आंवला काफी लाभकारी होता हैं।


मन-की-बात कार्यक्रम के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता विषय, पर्यावरण विषय, नशा मुक्त युवा अभियान, लोकल फॉर वोकल, पौषण माह के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। आने वाले त्योहार परिजनों व अपनों के साथ मिलकर मनाएं और सभी पर्वाे की बहुत बहुत बधाई भी दी।
इस मौके पर क्लब के चेयरमेन अरूण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजीव वालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, बीएस बिन्द्रा, एडवोकेट डीएस माथुर, गोपी सहगल, शैलेंद्र खन्ना, जसवंत जैन, बलकेश वत्स, दीपक भसीन, अनिल बहल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X