Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ें : रणदीप सुरजेवाला

Updated on Sunday, September 27, 2026 21:24 PM IST

फरीदाबाद : हरियाणा कांग्रेस के संगठनात्मक संवाद एवं ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन के तहत फरीदाबाद में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।


लोकतंत्र की नींव कमजोर करने वाले हथकंडों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : संजय दत्त* हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि मौजूदा सरकार सत्ता हासिल करने के लिए किस तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की जीत जनता के जनादेश का परिणाम नहीं, बल्कि चुनावी धांधली, हेराफेरी और बेईमानी का परिणाम है।


उन्होंने कहा कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त पर ही चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों में भूमिका निभाने के आरोप लगाए जा रहे हों, तो इससे देश के महान लोकतंत्र की नींव और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
संजय दत्त ने कहा कि आज हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि धर्म के नाम पर लिए जाने वाले चंदे को लेकर भी घोटाले और चोरी के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर चंदे की कथित चोरी और सत्ता हासिल करने के लिए वोट की कथित चोरी—भाजपा की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए संघर्ष करती आई है। देश की आजादी से लेकर आज तक भारत को विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने तथा उसे दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा करने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता स्वयं को कमजोर न समझे। प्रत्येक कार्यकर्ता देश के एक विशाल और ऐतिहासिक संगठन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमर कसकर पूरी ताकत और समर्पण के साथ जनता के बीच उतरना होगा तथा भाजपा सरकार की नीतियों और कथित जनविरोधी कार्यप्रणाली की वास्तविकता लोगों के सामने रखनी होगी।


उन्होंने कहा कि जनता को यह बताने की जरूरत है कि किस प्रकार सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं और सत्ता में आने के बाद महंगाई तथा विभिन्न प्रकार के करों के बोझ से आम आदमी की जेब पर लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यूपीआई शुल्क का उल्लेख करते हुए इसे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का एक नया तरीका बताया।


संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनविरोधी नीतियों और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास के खिलाफ अपना संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रखेंगे।


संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से कांग्रेस जनहित के संघर्ष को देगी नई धार : राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता से सीधे जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता और अनुशासन के साथ जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाना होगा। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठनात्मक संवाद अभियान के माध्यम से पार्टी का नेतृत्व लगातार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहा है। इसका उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करना और जनता के संघर्षों को पार्टी के आंदोलन से जोड़ना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें तथा आने वाले समय में कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर गांव, वार्ड, बूथ और घर-घर तक पहुंचें।

जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ें : रणदीप सुरजेवाला
सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बने और उनके अधिकारों से जुड़े सवालों को पूरी मजबूती के साथ उठाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और जनता की आवाज को सम्मान देना भी लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

सुरजेवाला ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से आती है और जब कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से खड़ा होता है तो जनहित के मुद्दों को नई शक्ति मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता से संवाद करें तथा उनके मुद्दों को मजबूती से सामने लाएं।
सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला,ब्लॉक अध्यक्ष खुशबू खान, सुमित गौड़, नितिन सिंगला, पुनीत शेरावत, सविता चौधरी, सोनू चौधरी, रचना भसीन, फिरे पोसवाल, वरिंदर तेवतिया, डॉ. ऋषि पाल, मयंक चौधरी, दीपक चौधरी, डालचंद डागर, मंसाराम गुर्जर, मुकेश डागर, चंद्रपाल सिंह, रविंद्र बैसला, सुंदर नेताजी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X