Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई? 7 साल की उम्र में गाना गाकर मिले थे इतने रुपए

Updated on Monday, September 28, 2026 12:50 PM IST

मुंबई : टीवी की दुनिया में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता ने अपनी पहचान कड़ी मेहनत से बनाई है। आज वह टीवी की जानी-पहचानी एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, लेकिन उनका सफर सीधे कैमरे से शुरू नहीं हुआ था। बचपन से ही उनका रिश्ता संगीत और परफॉर्मेंस से रहा है। छोटी उम्र में वह स्टेज पर गाती थीं और इसी दौरान उन्हें अपनी पहली कमाई भी मिली। उस वक्त मुनमुन महज 7 साल की थीं और उनकी पहली कमाई थी महज 125 रुपए। मुनमुन ने खुद इस पुराने किस्से को याद किया था।

मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ। उनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था, इसलिए बचपन से ही उन्हें गाने और कला का माहौल मिला। मुनमुन ने बचपन में स्कूल और लोकल कार्यक्रमों में गाना शुरू किया। उन्होंने बाद में अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि वह कोलकाता आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए भी बाल गायिका के तौर पर कुछ कार्यक्रम कर चुकी थीं।

मुनमुन ने बताया था कि उनकी पहली कमाई सिर्फ 125 रुपए थी। वह करीब 7 साल की थीं और उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाना गाकर यह पैसे कमाई थे। इतनी छोटी उम्र में मेहनत से पैसे मिलना उनके लिए खास अनुभव था। उन्होंने अपनी पहली कमाई अपनी मां को दे दी थी। उस समय शायद उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह आगे चलकर टीवी की इतनी बड़ी हस्ती बन जाएंगी।

बचपन में संगीत से जुड़ने के साथ-साथ मुनमुन की पढ़ाई भी जारी रही। वह आगे की पढ़ाई के लिए पुणे चली गईं। इसी दौरान उनका रुझान मॉडलिंग और फैशन शोज की तरफ बढ़ा। उन्होंने फैशन शोज में हिस्सा लिया और काम की तलाश में मुंबई आना-जाना शुरू किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि मुंबई में काम तलाशते वक्त उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे और उन्होंने काफी संघर्ष किया।

मुनमुन का एक्टिंग करियर साल 2004 में शुरू हुआ। उन्हें जी टीवी के शो 'हम सब बाराती' में काम करने का मौका मिला। उस समय वह कॉलेज में थीं और उन्होंने बताया था कि यह उनका पहला एक्टिंग अनुभव था। उन्हें उस समय एक्टिंग की ज्यादा समझ नहीं थी, लेकिन इसी शो ने उन्हें कैमरे के सामने काम करने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापनों में भी काम किया।

फिल्मों की बात करें तो मुनमुन ने कमल हासन की फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' में काम किया। इसके बाद वह 'हॉलिडे' में भी नजर आईं। हालांकि फिल्मों से उन्हें वह पहचान नहीं मिली। उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव साल 2008 में आया, जब उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता कृष्णन अय्यर का किरदार मिला। उस वक्त मुनमुन तकरीबन 20 साल की थीं।

बबीता के किरदार ने मुनमुन को घर-घर में पहचान दिला दी। शो में उनका ग्लैमरस अंदाज और जेठालाल के साथ उनकी कॉमिक केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई। धीरे-धीरे बबीता जी शो की पहचान बन गईं। मुनमुन ने शो के अलावा 'इंडियन आइडल', 'कौन बनेगा करोड़पति', और 'बिग बॉस' जैसे टीवी शोज में भी हिस्सा लिया। वह कई सालों से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं।

मुनमुन को कई अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन भी मिले। साल 2018 में उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए निकेलोडियन किड्स चॉइस अवार्ड्स में फेवरेट टीवी कैरेक्टर का अवॉर्ड जीता। साल 2021 में उन्हें इंडियन टेलिविजन एकेडमी अवॉर्ड्स में पॉपुलर सर्पोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X