Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

'द वन' की कमाई में रविवार को आया बड़ा उछाल, 'द पैराडाइज' भी 100 करोड़ के बेहद करीब

Updated on Monday, September 28, 2026 12:56 PM IST

मुंबई : सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बीते हफ्ते साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, वहीं इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' रिलीज हुई।

दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से काफी अलग है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही शानदार कमाई कर रही है। वीकेंड पर 'द वन' की कमाई में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली, जबकि 'द पैराडाइज' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच गई।

सबसे पहले बात सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की करते हैं। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है। फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपए पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने और तेजी पकड़ी और 14 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में 'द वन' का कुल कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपए हो गया है। वीकेंड पर इसे दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला।

'द वन' की कहानी बिहार के एक गांव और वहां के जंगल से जुड़ी लोककथा पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी ममता के साथ शहर में रहता है। ममता का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है। दोनों लंबे समय से माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पाते। छठ पूजा के मौके पर दोनों अपने पुश्तैनी गांव पहुंचते हैं। यहां ऋषि का सामना ऐसी मान्यताओं से होता है, जिन्हें वह शुरुआत में अंधविश्वास मानता है।

गांव के पास मौजूद जंगल में सूर्यास्त के बाद जाना मना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जंगल में वन देवी का वास है और इस जगह के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ सकता है। कहानी में विकास और प्रकृति का टकराव भी देखने को मिलता है। जब जंगल का कुछ हिस्सा काटकर रास्ता बनाने की कोशिश होती है और ऋषि भी जंगल में प्रवेश करता है, तो उसके सामने ऐसे रहस्य खुलने लगते हैं, जिन पर वह पहले विश्वास नहीं करता था। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी और श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अब बात नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की करें तो, 24 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 15.70 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपए हो गया है। यानी फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है।

फिल्म के पहले चार दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'द पैराडाइज' ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई 15.25 करोड़ रुपए रही। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 15.70 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस तरह चार दिनों में भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपए पहुंच गया। फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 138.25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी 'द पैराडाइज' की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि में है। यहां 'पैराडाइज' नाम की एक बस्ती में सावरी कम्युनिटी बेहद मुश्किल हालात में रहती है। नानी ने जदल का किरदार निभाया है, जो लंबे समय बाद जेल से लौटता है। उसकी मां शमक्का का किरदार सोनाली कुलकर्णी ने निभाया है। मां के साथ हुए अपमान को देखने के बाद जदल के अंदर सालों से दबा गुस्सा बाहर आता है और उसकी निजी बदले की लड़ाई धीरे-धीरे पूरे समुदाय के हक, पहचान और सम्मान की लड़ाई बन जाती है।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X