Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

सुरों की मलिका लता मंगेशकर की जयंती पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Updated on Monday, September 28, 2026 13:27 PM IST

भारत रत्न’ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्वर साम्राज्ञी, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारतीय संगीत की विरासत को समृद्ध बनाने में उनका अमूल्य योगदान और उनकी अनुपम स्वर साधना सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “संगीत जगत को अपनी मधुर आवाज से समृद्ध करने वाली, भारत रत्न, ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!उनकी सुरीली आवाज और सदाबहार गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। संगीत के क्षेत्र में उनका अमर योगदान सदैव याद किया जाएगा।” हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्वर कोकिला एवं भारत रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। अपनी मधुर आवाज और अद्भुत गायन से उन्होंने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनके सुरों की मिठास और संगीत साधना की विरासत सदैव श्रोताओं के दिलों में जीवंत रहेगी। उनका स्वर भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर है, जिसकी गूंज आने वाली पीढ़ियों तक सुनाई देती रहेगी।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर जी ने अपने सुरों से एक ऐसा संसार रचा, जिसमें भारत आज भी अपनी भावनाओं को सुनता है। कभी उनकी आवाज़ प्रार्थना बनकर मन में उतरी, कभी प्रेम की स्मृति बनकर ठहरी और कभी राष्ट्रभक्ति के स्वर में पूरे देश की आंखें नम कर गई। भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर भावपूर्ण नमन।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “सादगी, सौम्यता और मधुर स्वर की अद्वितीय प्रतिमूर्ति, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला एवं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।उनकी अमर आवाज़ ने भारतीय संगीत को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनके स्वर और साधना की मधुर स्मृतियां सदैव संगीत प्रेमियों के हृदय में जीवंत रहेंगी। स्वर कोकिला को विनम्र नमन।”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, ” मां सरस्वती की अनन्य साधिका, ‘स्वर कोकिला’ के नाम से सुप्रसिद्ध एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! भारतीय संगीत जगत को समृद्ध बनाने में लता मंगेशकर का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी मधुर आवाज सदैव हर पीढ़ी के श्रोताओं को मोहित करती रहेगी।”

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X