Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

Updated on Monday, September 28, 2026 14:06 PM IST

Vitamin D का सबसे आसान स्रोत धूप है, यह बात हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर विटामिन डी है क्या और इसकी कमी होने से क्या होता है। विटामिन D शरीर के लिए जरूरी एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है, जो मुख्य रूप से कैल्शियम और फॉस्फोरस को शरीर में घुलने में मदद करता है। इसलिए यह हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों और सामान्य इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करता है। अगर शरीर में विटामिन डी कम हो जाए तो कैल्शियम भी नहीं बनेगा क्औतिर हड्डियां भी कमजोर होने लगेंगी। इसके लिए डॉक्टर वैसे तो धूप में बैठने की सलाह देते हैं लेकिन कुछ दवाइयों से भी इसकी कमी जल्दी पूरी की जा सकती है। चलिए जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं और कमी को पूरा करने के लिए क्या खाना चाहिए?


विटामिन डी की कमी होने पर क्या होगा?
डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि विटामिन डी शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। इसकी कमी से सिर्फ हड्डियां ही कमजोर नहीं होती बल्कि दिमाग और मसल्स पर भी इसका खास असर पड़ता है। विटामिन डी की कमी होने पर कई संकेत मिलते हैं, चलिए इनके बारे में जानते हैं।

-थकान और कमजोरी
-ज्वॉइंट और मसल्स में दर्द
-वीक इम्यूनिटी (बार-बार सर्दी-खांसी)
- मूड स्विंग्स, स्ट्रेस, डिप्रेशन
-बालों का झड़ना, पतला होना


5 चीजों को डाइट में करें शामिल
1. फैटी फिश
अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल जैसी मछलियों को खाएं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलता है और विटामिन डी की कमी पूरी करने में मदद मिलती है।


2. अंडे की जर्दी
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडे की जर्दी को डाइट में शामिल करें। इसमें Vitamin D के साथ प्रोटीन, विटामिन B12 और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं।

3. फोर्टिफाइड दूध
साधारण दूध के अलावा आप फोर्टिफाइड दूध पी सकते हैं। कुछ दूध ऐसे होते हैं, जिनमें विटामिन डी मिलाया जाता है। ये सैशे में आता है और इसे आप डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं।

4. मशरूम
अपनी डाइट में मशरूम को शामिल करें। इसे खाने से भी विटामिन डी की कमी पूरी करने में मदद मिलेगा। खासकर UV लाइट के संपर्क में आए मशरूम, Vitamin D2 का अच्छा स्रोत हो सकते हैं।

5. डेयरी प्रोडक्ट्स
चीज, बटर, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इन चीजों में थोड़ी मात्रा में विटामिन डी और बी 12 पाया जाता है लेकिन ये हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।


धूप कब और कितनी देर लेना होगा सही
अगर आप धूप लेकर विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की धूप आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगी। नॉर्मल स्किन वाले लोगों को 15 मिनट तक धूप लेनी चाहिए और डार्क स्किन वाले लोगों को 30-40 मिनट तक धूप में बैठना चाहिए। विटामिन डी की कमी ज्यादा है, तो सिर्फ धूप और डाइट से कुछ नहीं होगा। आपको डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी दवाओं को डाइट में शामिल करना होगा।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X