Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

वन अकादमी सुंदरनगर में रिफ्रेशर ट्रेनिंग की पाठशाला

Updated on Monday, September 28, 2026 20:13 PM IST

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे चरण का आगाज सोमवार को हुआ, जो 30 सितंबर तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के जाइका वानिकी परियोजना के 10 वन मंडलों के एसएमएस और एफटीयू को-ऑर्डिनेटर्स भाग ले रहे हैं। सत्र के पहले दिन वन बल प्रमुख एवं मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद और परियोजना निदेशक अनिकेत एम. वानवे ऑनलाइन जुड़े और प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने यहां उपस्थित एसएमएस और एफटीयू को-ऑर्डिनेटर्स को कार्यशैली में तेजी लाने के लिए उन्हें रिचार्ज किया। डा. संजय सूद ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रही है, जिसकी सराहना प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत आय सृजन के लिए 26 मॉडल तैयार किए हैं, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। डा. संजय सूद ने कहा कि बेहतरीन कार्य करने वाले एसएमएस और एफटीयू को-ऑर्डिनेटर्स को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने सभी एसएमएस और एफटीयू को-आर्डिनेटर्स को हर माह टूअर डायरी तैयार करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर शिमला से ऑनलाइल जुड़े परियोजना निदेशक अनिकेत एम. वानवे ने प्रतिनिधियों को अच्छे कार्य करने की दिशा में बेहतरीन सुझाव दिए।  


रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले सत्र में आईएफएस अधिकारी एवं डीपीओ आईडीपी ऊना सुशील राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सामुदायिक गतिशील नेतृत्व, विवाद और समाधान विषय पर विस्तार से प्रस्तुति दी। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी के निदेशक सुभाष पराशर ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ने के लिए वन बल प्रमुख डा. संजय सूद और परियोजना निदेशक अनिकेत एम. वानवे का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संवोधित करते हुए सुभाष पराशर ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना ने जैव विविधता, वन संरक्षण और आजीविका सुधार के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।


रिटायर्ड एचपीएफएस वीपी पठानिया ने वानिकी आधारित पौधरोपण से उद्यम पर आधारित विषय पर विस्तार से प्रस्तुति दी। जाइका वानिकी परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर विनोद शर्मा ने आजीविका हस्तक्षेप पर विस्तार से विश्लेषण किया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय से एरिया को-ऑर्डिनेटर किशोरी लाल और प्रोग्राम मैनेजर मॉनिटरिंग डा. मनोहर लाल ठाकुर ने सहभागिता वन प्रबंधन पर वकत्व्य दिया।

 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X