Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

शील्ड ट्रस्ट ने नग्गर स्कूल में किया पौधारोपण, लगाए देवदार के 14 पौधे

Updated on Monday, September 28, 2026 20:16 PM IST

कुल्लू : शील्ड ट्रस्ट (Safeguarding Himachal’s Integrity, Environment, Landmarks & Dignity) की ओर से ‘ग्रीन टुडे | ग्रीनर टुमॉरो’ थीम के तहत आउटस्टेप पब्लिक स्कूल, नग्गर में दूसरा पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्कूल परिसर में देवदार प्रजाति के 14 पौधे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को अपने घरों के आसपास पौधारोपण के लिए पौधे वितरित किए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को स्कूल परिसर से आगे स्थानीय समुदाय तक पहुंचाया जा सके।
 
कुल्लू वन विभाग ने अभियान के लिए पौधे उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके उचित रोपण और देखभाल को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। ट्रस्ट ने डीएफओ और रेंज ऑफिसर सहित वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताया।
 
आउटस्टेप पब्लिक स्कूल, नग्गर के एमडी एवं प्रधानाचार्य खुब राम नेगी ने शील्ड ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और स्टाफ से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
शील्ड ट्रस्ट की अध्यक्ष रितांजलि हस्तीर ने कहा कि ट्रस्ट पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए स्कूलों तथा स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर लगातार कार्य करता रहेगा।
ट्रस्ट के सचिव डॉ. योगेश भारद्वाज ने स्कूल प्रबंधन, वन विभाग, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान की वास्तविक सफलता केवल लगाए गए पौधों की संख्या से नहीं, बल्कि उनके जीवित रहने और स्वस्थ विकास से सुनिश्चित होती है।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X