Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

Updated on Tuesday, September 29, 2026 14:55 PM IST

मुंबई : गायक कैलाश खेर, शान और अभिनेता आर्य बब्बर दशहरे के अवसर पर पौराणिक ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली' लेकर आ रहे हैं। यह शो रामायण को भगवान हनुमान के नजरिए से दोबारा पेश करेगा।

अनुभवी निर्माताओं रणधीर रंजन रॉय और अभिषेक नारायण द्वारा निर्मित यह शो भारतीय पौराणिक महाकाव्य को वैश्विक स्तर पर ले जाने का एक बड़ा प्रयास है। इस भव्य शो के साउंडट्रैक को कैलाश खेर-शान की आवाज और संगीत से सजाया है। संगीत को इस तरह डिजाइन किया गया है, जो दर्शकों में भक्ति जगाने के साथ-साथ ब्रॉडवे शो की गतिशीलता को भी बनाए रखता है। इसमें प्राचीन मंत्रों और शक्तिशाली धुनों का समावेश है।

इस म्यूजिकल शो का उद्देश्य सिर्फ पौराणिक कहानी को दोहराना नहीं बल्कि, हनुमान जी की भावनात्मक और आध्यात्मिक गहराई को दिखाना है। चिरंजीवी में से एक के रूप में पूजे जाने वाले हनुमान जी को इस शो में सिर्फ अतुलनीय ब्रह्मांडीय शक्ति वाले दिव्य योद्धा के रूप में नहीं दिखाया गया, बल्कि विनम्रता के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में दिखाया गया है, जिन्होंने अपनी हर जीत भगवान राम को समर्पित कर दी।

कहानी यह बताती है कि सच्ची महानता घमंड में नहीं बल्कि भक्ति में बसती है, और यही एक ऐसी प्रेरणा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को रास्ता दिखाती रहती है।

शान ने शो के बारे में बताया, "महाबली का संगीत गहरी भक्ति जगाने के लिए बनाया गया है। इसमें एक ब्रॉडवे शो जैसी शानदार लय भी है। इसका हर गाना हनुमान जी की यात्रा की भावनाओं को दिखाता है।"

कैलाश ने कहा, "इस साउंडट्रैक के जरिए हमने प्राचीन मंत्रों और दमदार तालों को एक साथ मिलाया है, ताकि एक ऐसा संगीत तैयार हो जो सिर्फ मनोरंजन ही न करे, बल्कि भगवान का स्मरण भी कराए। यह पूरी श्रद्धा और भक्ति से बना एक संगीतमय जागरण है।"

आर्य बब्बर ने कहा, "हनुमान जी पर आधारित कहानी में रावण का किरदार निभाने से पूरे शो का रोमांच ही बदल जाता है। इसे हम एक नए और दमदार अंदाज में दिखा पाएंगे, जिसे लाइव दर्शकों ने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा। प्रोड्यूसर्स ने एक शानदार स्टार कास्ट को एक साथ लाया है। इसमें हनुमान जी के मुख्य किरदार में अंकित मोहन, रावण के किरदार में आर्य बब्बर, विस्तारवाची के रूप में सानंद वर्मा और काल दृष्टि के रूप में पंकज बेरी नजर आएंगे। इनके साथ मुकुल नाग और आदेश भारद्वाज भी अहम भूमिकाओं में होंगे।"

अंकित मोहन ने कहा, "हनुमान जी जैसे भावनात्मक रूप से जटिल और शारीरिक रूप से दमदार किरदार को ब्रॉडवे-स्टाइल लाइव स्टेज पर लाना मेरे करियर का सबसे बड़ा सम्मान और सबसे बड़ी चुनौती दोनों हैं। हम घिसे-पिटे अंदाज से हटकर उनकी असीम शक्ति के साथ-साथ उनकी गहरी और अटूट विनम्रता को भी दिखाने वाले हैं।"

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X