Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर परिवार की आलीशान कोठियाें समेत 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Updated on Tuesday, September 29, 2026 19:32 PM IST

इंदौरा : मुख्यमंत्री के 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत गांव छन्नी (कांगड़ा) निवासी नशा तस्कर दलवीरो और उसके परिवार की 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 718 रुपए की संपत्तियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज कर दिया गया है। यह कार्रवाई वर्ष 2017 में दर्ज एक मामले के आधार पर नशे की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा कसने के लिए की गई है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि कुर्क की गई तीन संपत्तियों में मुख्य आरोपी दलवीरो की 61.96 लाख रुपए की कोठी, उसके बेटे मिथुन (उर्फ छप्पर) की 32.60 लाख रुपए की कोठी व फर्नीचर, और बेटी घरो देवी के नाम पंजीकृत 6.98 लाख रुपए की कार शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस परिवार पर नशे के 19 मामले दर्ज हैं और मुख्य आरोपी दलवीरो को अदालत द्वारा 10 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दलवीरो से जुड़े 5 तथा उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर से जुड़े 14 मामले दर्ज हैं।


इस कार्रवाई को अंजाम देने से पहले पुलिस ने गहरी वित्तीय जांच की। राजस्व विभाग, आयकर रिकॉर्ड, वाहन पंजीकरण और लोक निर्माण विभाग के मूल्यांकन की गहन पड़ताल के बाद यह साबित किया गया कि ये संपत्तियां नशे के कारोबार से बनाई गई थीं। एएसपी ने स्पष्ट किया कि अब पुलिस की कार्रवाई केवल नशे की बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करों के बैंक लेन-देन, कमाई के स्रोत और उनके पूरे आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।


एएसपी धर्म चंद वर्मा ने नशा तस्करों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि चिट्टे का कारोबार कर खड़ी की गई कोठियां, वाहन या बेनामी संपत्तियां कानून की पहुंच से बाहर नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के नेटवर्क को आर्थिक मजबूती देने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। वर्तमान फ्रीजिंग कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी की पुष्टि के अधीन है।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X