Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

Updated on Wednesday, September 30, 2026 13:54 PM IST

गोविंदा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कॉमेडी, शानदार डांस और अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। 90 के दशक में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। फिल्मों के अलावा गोविंदा राजनीति में भी सक्रिय रहे और कुछ समय तक फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। गोविंदा की कुल संपत्ति कितनी है? ‘गुडरिटर्न्स’ समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की कुल संपत्ति करीब 170 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, विज्ञापनों और प्रॉपर्टी से आता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये तक की फीस ले चुके हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस करीब 2 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।

राजनीति में भी आजमा चुके हैं किस्मत
गोविंदा सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा था। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। वह 2004 से 2009 तक सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली।

गोविंदा के पास हैं कई प्रॉपर्टीज
गोविंदा ने अपनी कमाई का एक हिस्सा रियल एस्टेट में भी लगाया है। मुंबई के पॉश इलाके जुहू में उनका बंगला है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास Ruia Park में भी एक बंगला बताया जाता है, जिसे किराय पर दिया गया है।

मड आइलैंड में भी गोविंदा की प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल फिल्मों की शूटिंग के लिए भी किया जाता रहा है। इसके अलावा गोविंदा के पास कोलकाता में एक बंगला, लखनऊ में करीब 90 हजार वर्ग फुट की जमीन और रायगढ़ में एक फार्महाउस भी है।

गोविंदा के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन
गोविंदा को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, मर्सिडीज सी220डी और मर्सिडीज-बेंज जीएलसी जैसी गाड़ियां हैं।

रिपोर्ट्स में इन कारों की कीमत लगभग इस तरह बताई गई है:
हुंडई क्रेटा – करीब 15 लाख रुपये

टोयोटा फॉर्च्यूनर – करीब 34 लाख रुपये

फोर्ड एंडेवर – करीब 36 लाख रुपये

मर्सिडीज सी220डी – करीब 43 लाख रुपये

मर्सिडीज-बेंज जीएलसी – करीब 64 लाख रुपये

गोविंदा और सुनीता आहूजा
पिछले कुछ समय से गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर भी खबरों में हैं। सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया है। सुनीता ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे। वहीं गोविंदा का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्हें उनके परिवार से दूर किया जा रहा है और उनकी इमेज खराब की जा रही है। इन सबके बीच, गोविंदा की गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X