Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज

Updated on Wednesday, September 30, 2026 13:56 PM IST

करण जौहर होस्टेड रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। यह इस शो का आखिरी सीजन होगा और खुद करण जौहर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात का ऐलान कर दिया है। करण जौहर ने बताया कि उनके 22 साल लंबे इस सफर का समापन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहे फाइनल सीजन के साथ होगा। ऑडियंस इस रियलिटी चैट शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे। करण जौहर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि कैसे उन्होंने जब पहली बार अपने पिता के साथ यह आइडिया शेयर किया, उसके बाद उनके पिता की मौत हो गई थी।

खतरे में आया कई स्टार्स का करियर
करण जौहर ने बताया कि क्यों यह शो उनके लिए इतना खास है। करण जौहर ने यह भी बताया कि यह आइडिया देने के बाद उनके पिता का निधन हो गया था। करण ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस शो की वजह से वह आज भी 'नेपोटिज्म' जैसे शब्दों का सामना कर रहे हैं। करण जौहर का यह शो कई वजहों से विवादों में रहा है और शो में काउच पर हुई बातचीत ने कई नेशनल आइकन्स का करियर मुश्किल में डाल दिया था। करण जौहर ने इतना प्यार देने के लिए ऑडियंस का भी शुक्रिया अदा किया है और कहा कि इस कॉफी का आखिरी कप साथ पीने के लिए उनका स्वागत है।

प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया?
वीडियो की शुरुआत ब्लैक एंड व्हाइट फॉरमैट के साथ होती है जो आपको पुरानी यादों जैसा फील देता है। इसके बाद करण जौहर कॉफी का एक सिप लेकर अपनी बात कहना शुरू करते हैं। करण जौहर ने कहा, “तो यह एक प्रोफेशनल अनाउंसमेंट से ज्यादा एक इमोशनल मैसेज है। मुझे लगता है शायद यह जून 2004 की बात है जब मैंने अपने पिता से कहा कि मैं सच में एक टॉक शो होस्ट करना चाहता हूं। इस शो पर मैं दो स्टार्स के साथ एक बहुत हल्की-फुल्की मजेदार बातचीत करना चाहता हूं। उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा- करण तुम अपने दोस्तों को बुलाओगे, बातें करोगे, यह तुम वैसे भी रोज करते हो। उसके तुम्हें कौन पैसे देगा?”

और फिर गुजर गए करण जौहर के पिता
करण जौहर ने कहा, "असल में उसी महीने 26 जून को उनका निधन हो गया...।" इतना कहते हुए करण जौहर की आवाज भारी हो गई और वह खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक सके। उन्होंने 2 मिनट का वक्त मांगा और फिर अपनी बात शुरू की। करण जौहर ने खुद को संभालते हुए कहा- पहली बार जब मैंने शूट किया तो यह 16 अगस्त 2004 का दिन था और अब मैं यहां बैठा हूं। पूरे 8 सीजन और 22 सालों के बाद, 161 एपिसोड के बाद। इस बीच बहुत कुछ हुआ है। मैंने दोस्तों, प्रेमियों, परिवारों और बिछड़ चुके प्रेमियों को इस शो पर बुलाया है।

करण को होती थी इस बात पर हैरानी
करण जौहर ने कहा कि मैं जहां भी जाता था लोग मुझसे पूछते थे कि कॉफी विद करण का अगला सीजन कब आ रहा है? मुझे हैरानी होती थी कि वो मुझसे मेरी अगली फिल्म के बारे में क्यों नहीं पूछते हैं। खैर, जो कुछ भी था। मुझे पता है कि इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं अपनी जिंदगी के उस पड़ाव पर हूं जहां आपको अहसास होता है कि हर अच्छी चीज का एक अंत आता है। मुझे बहुत भारी दिल के साथ यह कहना पड़ रहा है कि यह कॉफी विद करण का मेरा आखिरी सीजन होगा। बता दें कि इस सीजन में विजय-रश्मिका, आमिर-सैफ-अक्षय खन्ना और अजय-काजोल समेत काफी सारे सेलेब्रिटीज बतौर मेहमान आ सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X