Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

सुन्नी में 67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू

Updated on Wednesday, September 30, 2026 20:15 PM IST

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में बुधवार को 67वीं जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया। प्रतियोगिता में जिले के 26 स्कूलों के 326 प्रतिभागी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
 
इस अवसर पर शिमला ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने उन्हें नशे और मादक पदार्थों से दूर रहने तथा खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।
 
राठौर ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व और कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के माध्यम से बजट लाने की दिशा में भी विक्रमादित्य सिंह ने उल्लेखनीय कार्य किया है।
 
उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का शिक्षा क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थिति में पहुंचा है, जो हिमाचल के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिकृष्ण हिमराल ने कुलदीप सिंह राठौर का प्रतियोगिता में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित
करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पदक विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की है।
 
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सत्या वर्मा, एसडीएम राजेश वर्मा, तहसीलदार सुनील वर्मा, प्रकाश चंद कमल, कवींदर कंवर, हेमलता, प्रवीण वर्मा, तेज राम शर्मा, कपिल गुप्ता, प्रशांत पंवार, ओम प्रभा, ज्योतिका वर्मा, साहिल साहित्य, मोहित गुप्ता, आशा कंवर, श्यामा देवी, अजय शर्मा, भीष्म हिमराल, महेंद्र वर्मा, नेहाल ठाकुर सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी के प्रधानाचार्य हंस राज और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X