Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम, दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत को किया याद

Updated on Thursday, October 01, 2026 11:58 AM IST

मुंबई : अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फोर्स' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे किए। इस अवसर पर अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत को याद किया। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से दोहराया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्ममेकर निशिकांत कामत के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर की वजह से ही उन्हें अच्छा अभिनय करने का मौका मिला। अभिनेता ने लिखा, "फिल्म 'फोर्स' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। हमने एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाने की कोशिश की थी, जिसमें इमोशन के साथ-साथ एक्शन भी दमदार था।"


अभिनेता का कहना है कि फिल्म 'फोर्स' निशिकांत कामत के बिना बनना नामुमकिन था। उन्होंने लिखा, "फोर्स निशी (निशिकांत कामत) के बिना नहीं बन पाती। उन्होंने मुझे पुश किया, मुझ पर भरोसा किया और फिल्म को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काश वो आज यहां होते और देखते कि ये सफर कहां तक पहुंचा है। मिस यू निशी। उम्मीद है आप मुझ पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।"
साल 2011 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स' में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल (विद्युत की पहली बॉलीवुड फिल्म) जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अन्य कलाकारों में मोहनीश बहल, राज बब्बर और मुकेश ऋषि ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।


यह फिल्म गौतम मेनन की 2003 में आई तमिल सुपरहिट फिल्म 'काखा काखा' की रीमेक थी। इसमें जॉन अब्राहम ने एसीपी यशवर्धन नाम के एक सख्त और निडर नारकोटिक्स अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो ड्रग कार्टेल को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाता है।


फिल्म में एक्शन के साथ-साथ यशवर्धन और माया (जेनेलिया डिसूजा) की रोमांटिक प्रेम कहानी भी दिखाई गई थी। रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, जिसके बाद इसकी एक पूरी फ्रेंचाइजी तैयार हुई।
साल 2016 में 'फोर्स- 2' रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फोर्स 3' फिलहाल पाइपलाइन में है और 19 मार्च 2027 को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है, जिसका निर्देशन भाव धूलिया कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X