Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

फैमिली फंक्शन में साथ दिखीं सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह, एक-दूसरे को बताया 'पावर कपल'

Updated on Thursday, October 01, 2026 11:59 AM IST

मुंबई : अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन सुर्खियों में है। गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह लगातार अपनी मामी सुनीता आहूजा के समर्थन में खड़ी दिखती हैं। हाल ही में दोनों एक फैमिली फंक्शन में साथ नजर आईं, जहां दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। फैमिली फंक्शन में दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने पोज दिए और उनसे बात करती भी नजर आईं। पोज देते हुए कश्मीरा ने मजाक में कहा, "आपने पावर कपल मांगा था न? हम ही पावर कपल हैं।" इस पर सुनीता ने तुरंत प्यार से जवाब देते हुए कश्मीरा को अपनी 'पावरफुल बहू' बताया। इस पर कश्मीरा ने आभार जताते हुए कहा, "आप ही ने सब सिखाया है।"
दरअसल, अभिनेत्री कश्मीरा शाह और उनकी मामी सुनीता के बीच पिछले काफी सालों से मनमुटाव चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों परिवार एक-दूसरे से दूर थे। यहां तक कि कश्मीरा की ननद आरती की शादी में सुनीता नहीं गई थी।

हालांकि, अप्रैल 2026 में 'लाफ्टर शेफ्स' शो के सेट पर दोनों के बीच का पुराना विवाद आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। कश्मीरा ने सुनीता से माफी मांगी और सुनीता ने भी बड़े दिल से उन्हें माफ कर परिवार को फिर से जोड़ लिया।

जब सुनीता शो में कृष्णा और कश्मीरा से मिलीं, तो दोनों ने पुरानी बातों के लिए माफी मांगी। कश्मीरा ने माना कि कई बार उन्होंने सुनीता और गोविंदा से रूखा व्यवहार किया था, जिसके लिए उन्हें अफसोस है।
वहीं, सुनीता ने भी दोनों को माफ कर दिया और गले लगा लिया। यह मुलाकात और भी ज्यादा भावुक हो गई थी, जब सुनीता पहली बार कृष्णा और कश्मीरा के बच्चों रयान और कृषांग से मिली थीं।
उसी समय से सुनीता और कश्मीरा के बीच पहले से ज्यादा प्यार और अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सुनीता और गोविंदा में अनबन के बीच भी कश्मीरा खुलकर अपनी मामी का साथ देती नजर आ रही हैं।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X