Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Updated on Thursday, October 01, 2026 12:06 PM IST

गाजियाबाद : इंदिरापुरम थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिया रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम कनावनी पुलिया रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कनावनी पुलिया की ओर से एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया।


पकड़े गए आरोपी की पहचान मुनासिर उर्फ मुनाजिर (23 वर्ष) पुत्र मोईन अहमद, निवासी गरिमा गार्डन, साहिबाबाद के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया है। बरामद मोटरसाइकिल चोरी की बताई जा रही है, जिसका इस्तेमाल आरोपी वारदातों में करता था।


एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का स्नैचर है और दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में स्कूटी व मोटरसाइकिल बदल-बदलकर चेन स्नैचिंग और मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देता था।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब दो सप्ताह पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी के इन दावों की पुष्टि संबंधित विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी मुनासिर के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X