Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Updated on Thursday, October 01, 2026 20:32 PM IST

पलवल : भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), फरीदाबाद की उपकेंद्र पलवल टीम ने कार्रवाई करते हुए डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें कांस्टेबल हरीश को शिकायतकर्ता से 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी कांस्टेबल दीपक को भी मौके पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।


स्कूटी छोड़ने के एवज में मांगी थी 10 हजार रुपये रिश्वत शिकायतकर्ता अनुसार, 28 सितंबर 2026 को उसका अपने परिजनों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। इस संबंध में उसके परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी थी। बाद में शिकायतकर्ता अपने एक दोस्त की एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वहां डायल-112 की राइडर टीम पहुंच गई, जिसे देखकर वह घबरा गया और स्कूटी लेकर वहां से चला गया और रास्ते में स्कूटी का टायर पंचर होने पर उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया था। इसके बाद 30 सितंबर 2026 को कांस्टेबल दीपक ने शिकायतकर्ता को फोन कर बुलाया, जहां उसकी मुलाकात कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल हरीश से हुई। दोनों पुलिसकर्मियों ने स्कूटी अपने कब्जे में होने की बात कहते हुए उसे छोड़ने के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद 9,000 रुपये में रिश्वत की राशि तय हुई।


एसीबी ने जाल बिछाकर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी ने नियमानुसार सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। 1 अक्टूबर 2026 को एसीबी की टीम ने पलवल में वंदेमातरम स्कूल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के पास जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल हरीश को शिकायतकर्ता से 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। इसके अतिरिक्त, मौके पर मौजूद दूसरे आरोपी कांस्टेबल दीपक को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।


राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक राजकुमार, प्रभारी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेंद्र पलवल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में श्री अभिषेक, सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी (आबकारी), कार्यालय उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, पलवल मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 22, दिनांक 1 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है।


एसीबी की आमजन से अपील
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। एसीबी ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने और इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X