Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

161 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान के 161 शिक्षक नियुक्त

Updated on Thursday, October 01, 2026 21:10 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और विद्यार्थियों को विषयवार बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। निदेशालय स्कूल शिक्षा ने राजनीति विज्ञान के 93 और मनोविज्ञान के 68 शिक्षकों सहित कुल 161 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। दोनों विषयों के लिए जारी कार्यालय आदेशों में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी, पीएम श्री और मॉडल सीबीएसई स्कूलों में तैनाती दी गई है। राजनीति विज्ञान के आदेश में 93 चयनित अभ्यर्थियों की सूची दी गई है, जबकि मनोविज्ञान के आदेश में 68 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार ये नियुक्तियां ‘Scheme for the Engagement of Teachers in Government Schools Affiliated to Central Board of Secondary Education (CBSE)’ के तहत की गई हैं। चयनित शिक्षकों को निर्धारित शर्तों के अनुसार अस्थायी आधार पर तैनात किया जाएगा। आदेश के मुताबिक शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक समेकित मानदेय दिया जाएगा और नियुक्ति पांच वर्ष की निर्धारित अवधि के लिए होगी, हालांकि इसे सरकार की स्वीकृति और योजना के प्रावधानों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

पीएम श्री और मॉडल स्कूलों में मिलेगी तैनाती
राजनीति विज्ञान के चयनित शिक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और अन्य सरकारी सीबीएसई स्कूलों में नियुक्त किया गया है। सूची में शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कुल्लू, किन्नौर सहित विभिन्न जिलों के विद्यालय शामिल हैं।

इसी तरह मनोविज्ञान विषय के 68 शिक्षकों की नियुक्ति भी प्रदेश के विभिन्न सरकारी सीबीएसई स्कूलों में की गई है। इनमें पीएम श्री स्कूलों के साथ सरकारी मॉडल और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। CBSE Teachers Psychology Orders.pdf
स्कूलों में विषय विशेषज्ञता मजबूत करने पर जोर
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्त शिक्षकों को मध्य स्तर से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक संबंधित विषयों की कक्षाएं लेने के साथ आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्षाओं और remedial classes में भी सेवाएं देनी होंगी। उन्हें विद्यालय प्रमुख के निर्देशानुसार अन्य शैक्षणिक दायित्व भी निभाने होंगे।

शिक्षकों की नियुक्ति पूरी तरह योजना के निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन होगी। उन्हें नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं माना जाएगा और नियमित कर्मचारियों को मिलने वाले सभी सेवा लाभ स्वतः लागू नहीं होंगे। साथ ही उन्हें प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल में आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरित/प्रतिनियुक्त किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइनिंग से पहले मेडिकल फिटनेस सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्ति अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता के सत्यापन के अधीन रहेगी।

इन नियुक्तियों से सरकारी सीबीएसई स्कूलों में विशेषकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X