Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

ओस्लो में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

Updated on Thursday, October 01, 2026 21:13 PM IST

 
शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने विदेश दौरे के समापन से पूर्व नॉर्वे की राजधानी ओस्लो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे। यहां दूतावास प्रमुख एवं 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी अनन्या अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारत और नॉर्वे के बीच संबंधों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लिए सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में शिक्षा, पर्यटन, हरित ऊर्जा, सतत विकास और संसदीय कार्यप्रणाली के आदान-प्रदान सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पठानियां ने भारत और नॉर्वे के बीच बढ़ती मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने दूतावास के अधिकारियों के साथ प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन पर भी चर्चा की और हिमाचल की पर्यटन संभावनाओं को विदेशों में दूतावास के माध्यम से प्रचारित करने का आग्रह किया।
 
 
विधानसभा अध्यक्ष ने हिमाचली टोपी, शॉल और प्रदेश के अन्य स्थानीय उत्पादों को भी चर्चा का हिस्सा बनाया। उन्होंने दूतावास प्रमुख अनन्या अग्रवाल को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। पठानियां ने भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत करने तथा नॉर्वे में भारतीय समुदाय के साथ सहयोग के लिए दूतावास की भूमिका की सराहना की।
 
 
गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी जी आज हमारे बीच भले ही मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, ज्ञान और नैतिक मूल्य आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण था। गांधी के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने उनकी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
पठानियां ने कहा कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के दौर में गांधी जी की शिक्षाएं यह संदेश देती हैं कि वास्तविक शक्ति नैतिक सत्य, अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में निहित है। उन्होंने कहा कि बापू के सिद्धांत आज भी वैश्विक शांति और मानवीय गरिमा की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X