Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

विकास जरूरी, लेकिन लोगों की जान और घरों की सुरक्षा सर्वोपरि : सुरेश कश्यप

Updated on Thursday, October 01, 2026 21:15 PM IST

 
शिमला : शांति विहार, संजौली में निर्माणाधीन चलौंठी-भट्टाकुफर ट्विन टनल और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने टनल के सर्वे और एलाइनमेंट, भवनों में आई दरारों, सुरक्षा, मुआवजे, जनसुनवाई और आवासीय क्षेत्रों पर परियोजना के संभावित प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए। बैठक में एनएचएआई के अधिकारी चंदेल और कपूर भी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि परियोजना के प्रारंभिक सर्वे और मौजूदा एलाइनमेंट में बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने पुराने सर्वे, वर्तमान एलाइनमेंट और निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग की। लोगों ने क्षेत्र की भौगोलिक एवं भूगर्भीय संवेदनशीलता को देखते हुए जियो-टेक्निकल और सुरक्षा मूल्यांकन को जरूरी बताया।
 
 
भवनों में दरारों और टनल की दूरी पर चिंता
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि परियोजना शुरू करने से पहले पर्याप्त जनसुनवाई नहीं हुई और प्रभावित परिवारों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों को विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने आशंका जताई कि टनल निर्माण से क्षेत्र के कई आवासीय भवन प्रभावित हो सकते हैं। कुछ लोगों ने टनल और मकानों के बीच दूरी को लेकर भी सवाल उठाते हुए स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग की।
बैठक में बताया गया कि शांति विहार में भवनों में दरारों की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। प्रशासन ने सितंबर में टनल निर्माण से संबंधित कार्य रोककर IIT रुड़की के विशेषज्ञों से वैज्ञानिक एवं तकनीकी आकलन कराने का निर्णय लिया था। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल संबंधित कार्य रोका गया है और IIT रुड़की की विशेषज्ञ टीम जियो-टेक्निकल अध्ययन कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद सुरक्षा संबंधी पहलुओं का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित क्षेत्र के धार्मिक और सामाजिक महत्व वाले स्थलों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। साथ ही प्रभावित भवनों और भूमि के मामलों में पारदर्शिता के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की।
 
 
‘घर बनाने में पूरी जिंदगी की कमाई लग जाती है’
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि किसी व्यक्ति के लिए उसका घर केवल भवन नहीं, बल्कि जीवनभर की मेहनत और उसकी सबसे बड़ी पूंजी होता है। उन्होंने कहा, “घर बनाने में पूरी जिंदगी लग जाती है। अगर किसी का घर टूट जाए या रहने लायक न रहे तो यह बहुत बड़ा नुकसान है। विकास जरूरी है, लेकिन लोगों की जान और जिंदगी उससे भी ज्यादा जरूरी है।”
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर और शिमला के उपायुक्त से भी बात की है। स्थानीय लोगों में जो डर और आशंका है, उसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी परियोजना में स्थानीय जनता को पूरी जानकारी देना और आवश्यकता के अनुसार जनसुनवाई करना जरूरी है।
 
 
सर्वे बदला है तो कारण भी सार्वजनिक हों
कश्यप ने सवाल उठाया कि यदि परियोजना का प्रारंभिक सर्वे अथवा एलाइनमेंट बदला गया है तो इसके कारण लोगों के सामने स्पष्ट किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि भविष्य में संजौली में किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। यदि किसी एक भवन पर प्रभाव पड़ता है तो आसपास और पीछे स्थित भवनों पर इसके संभावित असर का भी वैज्ञानिक आकलन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि IIT रुड़की की तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे का काम किया जाना चाहिए। साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में प्रभावित क्षेत्र में रेस्टोरेशन कार्य युद्धस्तर पर करवाने की जरूरत है।
 
 
केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाएंगे मामला
सांसद ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि वह मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाने के साथ आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय मंत्री के सामने भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की संपत्ति को वास्तविक नुकसान हुआ है, उसका उचित आकलन होना चाहिए और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में स्थानीय लोगों ने एनएचएआई अधिकारियों से परियोजना की तकनीकी जानकारी, सुरक्षा व्यवस्था, सर्वे, एलाइनमेंट और भविष्य की कार्ययोजना को सार्वजनिक करने की मांग की। इस दौरान ट्विन टनल प्रभावित संघर्ष समिति के गठन की जानकारी भी दी गई। समिति ने भट्टाकुफर वार्ड के पार्षद नरेंद्र ठाकुर और शांति विहार वार्ड के पार्षद विनीत शर्मा को प्रभावित लोगों से जुड़े मुद्दे संबंधित अधिकारियों और अन्य मंचों पर उठाने के लिए अधिकृत किया है।
बैठक में प्रभावित परिवारों के साथ गोविंद चित्रांटा, राजिंदर चौहान, अमित गांगटा, सविता ठाकुर, नितिका कैंथला सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। भाजपा की ओर से राजिंदर चौहान, केशव चौहान, कर्ण नंदा, रीना और आशा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं विकास के लिए आवश्यक हैं, लेकिन किसी भी विकास परियोजना में मानव जीवन, घरों की सुरक्षा और स्थानीय जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X