Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

बालूगंज में युवा भारत संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान

Updated on Thursday, October 01, 2026 21:23 PM IST

 
शिमला : गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा भारत संस्था की ओर से कामना माता मंदिर परिसर, बालूगंज में विशेष स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
 
 
सुनील ठाकुर ने कहा कि युवा भारत संस्था लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के प्रयासों से देश को खुले में शौच से मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। हिमाचल प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे कदम भी प्रदेश को स्वच्छ बनाने के साथ पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में मददगार साबित हो रहे हैं।
 
 
स्वच्छता में हर व्यक्ति की भूमिका जरूरी
सुनील ठाकुर ने समाज के जागरूक लोगों और सरकार से अपील की कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज को गंदगी से मुक्त बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। हर व्यक्ति और हर घर स्वच्छ भारत मिशन का अभिन्न हिस्सा है।
उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X