Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

Updated on Friday, October 02, 2026 14:02 PM IST

मुंबई (एजेंसी) : मशहूर कमेडियन जाकिर खान और क्रिकेटर इरफान पठान हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति-अभिनेता अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में गए थे। इस दौरान जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने और अपनी सेहत को लेकर बात की। जाकिर खान ने कहा, "मुझे मेरा काम बहुत प्यारा है और मैं चाहता हूं कि जब मैं 75 साल का हो जाऊं, तो जावेद साहब की तरह मैं भी टॉक्स करूं, शो करूं। हालांकि, 10 साल लगातार काम करके मैंने अपनी जो सेहत खराब की है, उसे मुझे पहले ठीक करना होगा। बस इसलिए मैंने 2 साल का ब्रेक लिया है।" आगे बातचीत में जाकिर ने अपने मेंटल हेल्थ पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मेरी मेंटल हेल्थ अपनी पीक पर है, इसी वजह से मेरी फिजिकल हेल्थ ठीक नहीं है।" जाकिर ने बातचीत में यह भी बताया कि उन्होंने दूसरे शहरों में शो करने से परहेज किया है। उन्होंने कहा, "मेरा ब्रेक सिर्फ दूसरे शहरों में टूर करने से है, मैं शहर के अंदर ट्रैवल करता रहूंगा।"


शो में आगे बातचीत में इरफान पठान और जाकिर खान ने रिश्ते, निजी भावनाओं और जिंदगी के कई ऐसे पहलुओं पर बात की, जिन पर आमतौर पर खुलकर चर्चा नहीं होती।
यूट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ जाकिर भारत के सबसे बड़े स्टैंड-अप कॉमेडियनों में से एक हैं। करियर की शुरुआत में जाकिर ने दिल्ली में थिएटर और रेडियो प्रोग्रामिंग में काम किया। साल 2012 में कॉमेडी सेंट्रल की इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप प्रतियोगिता जीतकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली।


अमेजन प्राइम वीडियो पर उनके कई प्रसिद्ध स्टैंड-अप स्पेशल रिलीज हुए, जिनमें 'हक से सिंगल' (2017), 'कक्षा ग्यारहवीं' (2018), 'तथास्तु' (2022), 'मनपसंद' (2023) और 'देलुलु एक्सप्रेस' (2025) शामिल हैं। उन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज [चाचा विधायक हैं हमारे] में मुख्य भूमिका निभाई और लेखन का काम भी किया।
इसी के साथ ही, जाकिर खान ने लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल और न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म करके ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X