Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

Updated on Friday, October 02, 2026 14:07 PM IST

मुंबई (एजेंसी) : बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के बाली में हुए एक्सीडेंट को लेकर अब उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। नुसरत की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की आगे की जांच के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी।

टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''नुसरत भरूचा काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां दुर्भाग्यवश उनके एक हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर पहले उनकी स्थिति का पूरा मूल्यांकन करेंगे और इसके बाद सर्जरी को लेकर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।''

नुसरत की टीम ने आगे कहा, ''इस समय हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नुसरत का स्वास्थ्य और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। हम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी। चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए नुसरत को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों तक उनका प्रोफेशनल कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है।''

नुसरत की पब्लिसिस्ट ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की। टीम ने कहा, "हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने इलाज और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए जरूरी समय और स्पेस दें। नुसरत के लिए चिंता और शुभकामनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों के हम आभारी हैं। सही समय पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।"

दरअसल, इससे पहले नुसरत भरूचा के बाली में एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस काम के सिलसिले में बाली गई थीं। वहां अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने के बाद उन्होंने कुछ दिन और रुकने का फैसला किया। इसी दौरान वह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में चोट लगने के बाद उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम के बयान से रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हो गई है।

हादसे से कुछ समय पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर बाली से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह छुट्टियों का आनंद लेती नजर आई थीं।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X