Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Kangra: सत्संग के लिए परौर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, गुरु के दीदार को उमड़ा जनसैलाब

Updated on Friday, October 02, 2026 20:09 PM IST

परौर (हिंद जनपथ ब्यूरो) : राधा स्वामी सत्संग ब्यास परौर में इस सप्ताहांत आयोजित होने वाले दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के लिए हजूर जसदीप सिंह गिल शुक्रवार शाम निजी हैलिकॉप्टर से परौर पहुंच गए हैं। उनके आगमन के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं (संगत) के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। प्रशासन और सत्संग प्रबंधन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विकास कार्यों का लिया जायजा
जानकारी के अनुसार हजूर जसदीप सिंह गिल शाम करीब 4:25 बजे परौर पहुंचे। आगमन के तुरंत बाद उन्होंने दरंग क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में मौजूद संगत में भारी उत्साह देखा गया।

एक लाख श्रद्धालु पहुंचे, 2 लाख तक पहुंचने का अनुमान
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वीरवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार शाम तक लगभग एक लाख श्रद्धालु परौर पहुंच चुके थे। प्रबंधन का अनुमान है कि शनिवार देर रात तक यह संख्या दो लाख का आंकड़ा पार कर सकती है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग और सत्संग घर के मुख्य द्वार पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। पंजाब सहित अन्य राज्यों से बसें और निजी वाहन लगातार पहुंच रहे हैं। परिसर में बनाए गए विशाल पंडाल और शैड श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर चुके हैं। भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और सत्संग प्रबंधन लगातार समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाहर से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े तथा राजमार्ग पर यातायात सुचारू रहे।

ये रहेगा दो दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल
शुक्रवार दोपहर बाद तक नामदान के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही। शनिवार सुबह 10 बजे पाठी द्वारा करीब 30 मिनट का सत्संग किया जाएगा। इसके बाद हजूर जसदीप सिंह गिल बच्चों के साथ एक विशेष प्रश्न-उत्तर सत्र में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वह एक खुली कार में संगत को दर्शन देंगे और प्रसाद वितरण किया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे मुख्य सत्संग का आयोजन होगा, जिसे स्वयं बाबा जी संबोधित करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X