Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Solan: वीकैंड पर हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, परवाणू टोल प्लाजा पर लगा 2 KM लंबा ट्रैफिक जाम

Updated on Friday, October 02, 2026 20:10 PM IST

परवाणू (हिंद जनपथ ब्यूरो) : चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर स्थित हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू टोल प्लाजा पर शुक्रवार को यातायात का भारी दबाव देखने को मिला। वीकैंड की शुरुआत में ही पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसने देखते ही देखते एक बड़े जाम का रूप ले लिया। इस अव्यवस्था के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शाम करीब 4 बजे तक बनी रही जाम की स्थिति
शुक्रवार सुबह शुरू हुआ वाहनों का यह दबाव दोपहर होते-होते और बढ़ गया। टोल प्लाजा से करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की यह स्थिति शाम करीब 4 बजे तक बनी रही। घंटों तक सड़क पर रेंगने और लगातार जाम में फंसे रहने के कारण कई वाहनों के इंजन गर्म हो गए। मजबूरन कई वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करके इंजन ठंडा होने का इंतजार करना पड़ा।

5 एंट्री पॉइंट भी पड़े कम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जानकारी के अनुसार परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों की निकासी के लिए 5 एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। इसके बावजूद भारी यातायात दबाव के आगे यह व्यवस्था पूरी तरह से बौनी साबित हुई। हालांकि, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू करवाने के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की भारी संख्या के कारण उन्हें भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रवेश द्वार पर अव्यवस्था से पर्यटकों में निराशा
छुट्टियां बिताने हिमाचल पहुंचे पर्यटकों का स्वागत प्रदेश के प्रवेश द्वार पर ही जाम से हुआ, जिससे उनमें काफी निराशा देखने को मिली। दिल्ली से अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए पर्यटक समीर शर्मा ने बताया कि लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से उनका उत्साह फीका पड़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब वीकैंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना पहले से ही होती है, तो टोल प्रबंधन और प्रशासन को यातायात व्यवस्था से निपटने के लिए पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे।

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X