Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

Updated on Friday, October 02, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़ (हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार देर शाम नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पीठासीन अधिकारियों के बीच नवंबर माह में हरियाणा विधान सभा की ओर से आयोजित किए जाने वाले संविधान पखवाड़े सहित विभिन्न विधायी एवं संसदीय विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा अध्यक्ष को हरियाणा विधान सभा की ओर से संविधान पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय परंपराओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल दिया। बैठक के दौरान दोनों पीठासीन अधिकारियों ने विधान मंडलों की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं तथा विधायी कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा इनके बारे जनता को जागरूक करने बारे भी विचार-विमर्श किया।


विस अध्यक्ष ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के अपने अनुभव भी लोक सभा अध्यक्ष के साथ साझा किए। उन्होंने सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों की संसदों के कामकाज, संसदीय प्रक्रियाओं तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर हुए विचार-विमर्श की जानकारी दी।
हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न विधान मंडलों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होता है।


इसके पश्चात विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने केंद्रीय मंत्री एवं करनाल से सांसद मनोहर लाल से भी मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा, विशेषकर करनाल क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों एवं विभिन्न क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई। दोनों के बीच क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा विकास परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X