Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला

Updated on Friday, October 02, 2026 20:27 PM IST

चरखी दादरी (हिंद जनपथ ब्यूरो) : चरखी दादरी में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी रितु श्योराण को कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सम्मानित किया। इस मौके पर रितु ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई और कहा कि टीम ने कोच और विशेषज्ञों की रणनीति के मुताबिक खेलते हुए यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि कबड्डी अभी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों का हिस्सा नहीं है, ऐसे में एशियाई खेल उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा मंच रहा है। रितु श्योराण ने कहा कि उनका लक्ष्य एशियाई खेलों में हर हाल में स्वर्ण पदक जीतना था। उन्होंने टीम की सफलता का श्रेय कोचिंग स्टाफ, फेडरेशन और कबड्डी को लगातार समर्थन देने वाले पदाधिकारियों को दिया। रितु ने कृष्ण लाल पंवार और कुलदीप दलाल समेत कबड्डी से जुड़े लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। भविष्य की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के लिए टीम मेहनत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर कबड्डी को आने वाले समय में कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में जगह मिलती है तो भारतीय टीम वहां भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। बेटियों को संदेश देते हुए रितु श्योराण ने कहा कि पढ़ाई हो या खेल, हर क्षेत्र में पूरी मेहनत और सौ फीसदी प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है और बेटियों को अपने लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि एशियाई स्तर पर भारत के प्रदर्शन में हरियाणा के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की टीम में शामिल 12 खिलाड़ियों में से छह हरियाणा की हैं, जबकि लड़कों की टीम में शामिल 12 खिलाड़ियों में आठ खिलाड़ी हरियाणा से हैं। उन्होंने महिला कबड्डी टीम की लगातार सफलता का भी उल्लेख किया।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कबड्डी को आगे बढ़ाने में फेडरेशन और खेल से जुड़े पदाधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वर्गीय जनार्दन गहलोत के योगदान को भी याद किया। मंत्री ने कहा कि फेडरेशन से जुड़े सभी लोग मिलकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और भविष्य में भी भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


हरियाणा की खेल नीति का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ी पुरस्कार राशि और रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। उनके अनुसार, एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को तीन-तीन करोड़ रुपये की राशि दी जाती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सात करोड़ रुपये और क्लास-वन की नौकरी, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपये देने की नीति का उन्होंने उल्लेख किया।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X