Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम

Updated on Saturday, October 03, 2026 20:44 PM IST

हमीरपुर(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर दौरे पर हैं। वह शनिवार को टिप्पर में आयोजित अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी के सहयोगियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रैस बयान में सुक्खू सरकार के फैसलों के बार-बार न्यायालय में असंवैधानिक सिद्ध होने पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को कानून का उच्चकोटि का जानकार और अध्ययनकर्त्ता बताते हैं, उनके मित्रमंडल और सलाहकारों की फौज के बाद भी बार-बार न्यायालय में सरकार की फजीहत क्यों होती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर मुख्यमंत्री असंवैधानिक नियमों, नीतियों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं।

उन्हें समझना चाहिए कि अदालत में जनसभाओं वाले झूठ नहीं चलते हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा मैडीकल अफसरों की भर्ती में जॉब ट्रेनी बनाए जाने के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बार-बार अदालत में हो रही फजीहत से सरकार क्या साबित करना चाहती है। अगर मुख्यमंत्री को कानून की जानकारी नहीं है तो वह वास्तविक कानूनविदों की राय क्यों नहीं लेते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह बात सच साबित हो रही है कि मुख्यमंत्री किसी की नहीं सिर्फ अपनी सुनते हैं। अगर वह अपने मित्रों की नहीं तो विपक्ष की ही बात सुन लेते, तो इस तरह किरकिरी नहीं होती।

उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण प्रदेश के अस्पतालों और मैडीकल कालेजों की हालत खस्ता हो चुकी है। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के सहयोग से मशीनें तो खरीद रहे हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाला स्टाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एम.आर.आई. जैसी मशीनें आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें ऑप्रेट करने के लिए तकनीशियन तैनात नहीं हैं। वहीं प्रदेश के सुपर स्पैशलिटी अस्पताल में पिछले 10 महीने से ओपन हार्ट सर्जरी बंद पड़ी है। इसी के साथ अस्पतालों में जहां मशीन और तकनीशियन दोनों हैं, वहां जांच में लगने वाले कैमिकल और असैसरीज का अकाल है।

उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि सुक्खू सरकार में ऐसे-ऐसे कानून बनाए गए जो हास्यास्पद और संविधान की मूल भावना के खिलाफ नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संविधान और व्यवस्था की गरिमा तार-तार करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि झूठ के भरोसे लोगों का जीवन नहीं बचाया जा सकता है, इसलिए वह घूम-घूम कर झूठ बोलकर लोगों की जान से खिलवाड़ करना बंद करें।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X