Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

Updated on Saturday, October 03, 2026 20:56 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 15.4 प्रतिशत से ऊपर जा चुकी है और ग्रामीण बेरोजगारी दर 17.5 प्रतिशत हो चुकी है। ये देश के कई पिछड़े और बड़े राज्यों के मुकाबले बहुत अधिक है।
इससे बड़ी चिंता की बात यह है कि सरकार बेरोजगारी पर काबू पाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। सरकार नौकरी देना तो दूर, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट(सीईटी) तक नहीं करवा रही है। सीईटी और भर्तियों के इंतजार में युवा ओवर होते जा रहे हैं। सीईटी, भर्ती, रिजल्ट और ज्वाइनिंग जैसी मांगों को लेकर हर बार हरियाणा के युवाओं को आंदोलन करना पड़ता है। हर बार सरकार उन्हें झूठे वादे का झुंझुना पकड़ाकर टरका देती है। सरकार के इस रवैये के चलते प्रदेश के युवा अब पूरी तरह नाउम्मीद हो चुके हैं।


हुड्डा ने कहा कि भाजपा 2 लाख पक्की नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन अबतक इस सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के तहत कोई भर्ती नहीं की। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत जो छुटपुट भर्तियां हुईं, उनमें 35 प्रतिशत का अतिरिक्त मानदंड जोड़कर जानबूझकर ज्यादातर पद खाली छोड़ दिए गए। जिन इक्का-दुक्का पदों पर भर्ती हुई, उनमें भी हरियाणा के बजाय अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को तरजीह दी गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। कांग्रेस सरकार के दौरान पक्की सरकारी नौकरियों की संख्या बढ़ाकर 4 लाख की गई थी, लेकिन आज उनमें से करीब 2 लाख पद खाली पड़े हैं। सरकार भर्ती करने के बजाय युवाओं को कौशल निगम की ठेका प्रथा के हवाले कर रही है। इसी कारण उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद युवाओं को दिहाड़ी मजदूरी और चाय बेचकर गुजारा करना पड़ रहा है। NET, PhD, B.Ed, JBT, MA, HTET और CTET क्वालीफाइड युवा दुकानों पर नींबू-मिर्च टांगने का काम करने को मजबूर हैं।


उन्होंने आगे कहा कि बड़ी संख्या में हरियाणा के युवा बेरोजगारी से निराश होकर अपराध और नशे की दलदल में फंस रहे हैं। हरियाणा बेरोजगारी ही नहीं, अपराध के मामले में भी देश में शीर्ष पर पहुंच चुका है। इसी वजह से प्रदेश में नया निवेश नहीं आ रहा और रोजगार सृजन भी नहीं हो रहा। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं को बेरोजगारी, अपराध और नशे के दुष्चक्र में फंसा दिया है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X