Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

हरियाणा

भाजपा सरकार की नीतियों से केवल बड़े उद्योगपतियों का ही भला, आमजन का नहीं - डॉ अजय सिंह चौटाला

Updated on Saturday, October 03, 2026 20:58 PM IST

हरियाणा(हिंद जनपथ ब्यूरो) : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि देश व प्रदेश में जिस प्रकार राजनीतिक परिस्थितियां बन रही है, उनमें ये कहना जरूरी है कि युवा इसमें अपनी अहम भूमिका निभा सकता है और पिछले दिनों जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा किया गया प्रदर्शन इसका ज्वलंत उदाहरण है।
डॉ चौटाला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियां केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हितों को लेकर बनाई जा रही है, जबकि गरीब, किसान, मजदूर व अन्य शोषित वर्गों को पूरी तरह से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी खराब व्यवस्था को जड़ मूल से उखाड़ने की आवश्यकता है और इसी क्रम में जेजेपी ने जन जागरण अभियान की शुरूआत की है। वे गांव चौटाला में जेजेपी के जन जागरण अभियान 'चौटाला से चंडीगढ़' के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी 90 हलकों से गुजरने वाले जेजेपी के जनजागरण अभियान के तहत जनसभाएं की जाएगी और भाजपा सरकार की बेकायदगियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। साथ ही जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों को भी आमजन के समक्ष रखकर उन्हें पार्टी संगठन से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने देश के कमेरे वर्ग के हितों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं कर उन पर कानूनी रूपी से अमलीजामा पहनाया, ठीक उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए जो भी वायदे जनता से करेंगे, उन्हें कानून बनाकर लागू करेंगे। उन्होंने इस दौरान जनता के समक्ष कहा कि दुष्यंत चौटाला के बतौर उपमुख्यमंत्री रहते हुए केवल दस विधायकों के साथ सत्ता में छोटी भागीदारी रखते हुए भी अपने 80 प्रतिशत वायदे पूरे किए।

डॉ चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के लिए हरियाणा के उद्योगों में 75 फीसदी आरक्षण लागू करने का जो क्रांतिकारी प्रयास किया, वह पूरे देश में नजीर रहा। पंचायती राज में महिलाओं के लिए 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की, किसानों के लिए भी आर्थिक आजादी दिलाने का काम किया और महज 72 घंटों में उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके खातों में डलवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और जब जनता उन्हें मौका देगी वे अपने वायदे कानूनी रूप से पूरा करेंगे।


इस अवसर पर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने संघर्ष के बूते पर जिस प्रकार जनजागरण अभियान की शुरूआत की है, निश्चित तौर पर यह हरियाणा में बहुत बड़ा राजनीतिक बदलाव लाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी का एक-एक युवा डॉ. अजय सिंह चौटाला के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति आज के परिवेश में तोप-तलवारों से नहीं चलती बल्कि जनता के आशीर्वाद से चलती है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X