Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:01 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के आधिकारिक दौरे पर हैं। सीएमओ हरियाणा के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। सीएमओ ने पोस्ट करते हुए लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर हैं। इस दौरान वे एसआईएनजी (सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम) के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।" बताया गया कि मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान सिंगापुर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक का अवलोकन करेंगे। सिंगापुर अपने शहरी नियोजन, स्मार्ट सिटी मॉडल और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। हरियाणा सरकार इन मॉडलों को प्रदेश में लागू करने की संभावनाएं तलाश रही है।


कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम को सिंगापुर बिज़नेस फोरम द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हरियाणा में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा होगी। राज्य सरकार का फोकस विदेशी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है।
दौरे का एक अहम हिस्सा हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी प्रोजेक्ट से जुड़ा है। मुख्यमंत्री देर शाम सिंगापुर सफारी का भी अवलोकन करेंगे।


गौरतलब है कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और नूंह के अरावली क्षेत्र में करीब 10 हजार एकड़ में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना पर काम कर रही है। सिंगापुर की नाइट सफारी और रिवर सफारी को दुनिया में सबसे सफल मॉडल माना जाता है। मुख्यमंत्री इसी मॉडल का अध्ययन कर उसे हरियाणा के प्रोजेक्ट में शामिल करने पर विचार करेंगे।
एसआईएनजी फोरम भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस फोरम में हरियाणा की भागीदारी से प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X