Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी अभियान का ऐलान किया है। इसके तहत 2 से 8 अक्टूबर, 2026 तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाले जाएंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी। बैठक में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों, ‘वोट चोरी’ के आरोपों और इन मुद्दों पर आगे की संयुक्त रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसी बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी जनजागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।


6 अक्टूबर को जिला स्तर पर समन्वय बैठकें
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 अक्टूबर को प्रत्येक जिले में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। संबंधित राज्य स्तरीय नेता अपने-अपने जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व के साथ बैठक में शामिल होंगे।


7 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर तैयारियां
7 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त तैयारी बैठकें होंगी। इनमें मार्च की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, निर्धारित मार्ग, समय और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जा सकें।
इसी दिन चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। हरियाणा में कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि गठबंधन के सहयोगी दलों के राज्य स्तरीय प्रमुखों से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है।


8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर मार्च
अभियान के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को सभी जिलों में संयुक्त ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाले जाएंगे। मार्च का समापन डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा अथवा संबंधित जिला उपायुक्त कार्यालय पर किया जा सकेगा।
निर्धारित स्थल पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रगान और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा, कार्यक्रम के अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का कार्यक्रम रखा गया है।


जिलेवार पर्यवेक्षक नियुक्त, मार्च की जिम्मेदारी भी संभालेंगे
संजय दत्त ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में जिलेवार पर्यवेक्षकों (Observers) की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक 6 और 7 अक्टूबर को होने वाली समन्वय बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों में आवश्यक तालमेल सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर जिला उपायुक्त कार्यालय तक निकाले जाने वाले मार्च का नेतृत्व भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ व्यापक जनसंपर्क करेंगे और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X