Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:27 PM IST

चंडीगढ़ (हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान गुरुग्राम में 25 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जाने वाले प्रस्तावित विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर से संबंधित व्यवस्थाओं और सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर स्थित प्रसिद्ध सनटेक सिटी में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने वहां संचालित कन्वेंशन सेंटर की सुविधाओं, निर्माण की तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग तथा संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विनय प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सिंगापुर की सनटेक सिटी की तर्ज पर गुरुग्राम में लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। सिंगापुर की सनटेक सिटी में विकसित कन्वेंशन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण इस परियोजना के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं को समझने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। गुरुग्राम में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर को अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग से लैस किया जाएगा, ताकि यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, व्यापारिक बैठकें, प्रदर्शनियां और वैश्विक स्तर के अन्य आयोजन आयोजित किए जा सकें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से गुरुग्राम की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी तथा राज्य में निवेश और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसका सकारात्मक प्रभाव हरियाणा की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।


अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मानेसर में विकसित होगा बड़ा और सुंदर पार्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार मानेसर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ-साथ एक बड़े और सुंदर पार्क का भी निर्माण करेगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ हरित एवं खुला वातावरण उपलब्ध होगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के 'गार्डन्स बाय द बे' में पर्यावरण संरक्षण, विभिन्न पौधों की प्रजातियों के संरक्षण तथा जल प्रबंधन की उन्नत तकनीकों से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने गार्डन में मौजूद पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं, विशेषकर जल आपूर्ति और संरक्षण संबंधी उपायों को करीब से देखा और उनकी जानकारी ली।


'गार्डन्स बाय द बे' में मौजूद भारतीय व विदेशी पर्यटकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। कई परिवारों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री ने विदेशी पर्यटकों से भी सहज और आत्मीय भाव से मुलाकात की तथा उनसे बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक शहरी नियोजन, कन्वेंशन सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ प्रथाओं को समझने की दृष्टि से सिंगापुर के कन्वेंशन सेंटर का दौरा बहुत महत्वपूर्ण रहा। इन अनुभवों को हरियाणा में लागू कर राज्य को और अधिक विकसित, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X