Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

"जल्द होगा बदलाव....हिमाचल में 2027 में बनेगी भाजपा की सरकार", श्रीकांत शर्मा ने जताई उम्मीद

Updated on Monday, October 05, 2026 19:32 PM IST

हमीरपुर(हिंद जनपथ ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने रविवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस शासित राज्य में जल्द ही बदलाव होगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में लौटेगी।

'जनता कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के पूरी तरह खिलाफ'
शर्मा यह बात टिप्पर गांव में रविवार को आयोजित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कही। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के अलावा प्रदेश सह-प्रभारी दर्शना सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महासचिव संजीव कटवाल, पायल वैद्य और अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों और पार्टी की भविष्य की संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस और भाजपा की सरकारों के बारी-बारी से सत्ता में आने की राजनीतिक ‘परंपरा' अब बदलेगी। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के पूरी तरह खिलाफ है और उसके समर्थन से राज्य में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्दष्टिकोण और जनता के समर्थन से अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए काम करेगी तथा 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य में योगदान देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के 8,007 मतदान केंद्रों पर संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मोदी का मजबूत नेतृत्व भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय हित में बड़े फैसले लेने की राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है। भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी दर्शना सिंह ने हिमाचल प्रदेश के साथ अपने लंबे और भावनात्मक संबंध का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य को अपना ‘दूसरा घर‘ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नई मजबूती मिली है। कांग्रेस और वाम दलों पर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा उनके कथानक का जवाब तथ्यों और इतिहास के साथ देगी। उन्होंने कहा कि आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों सहित ऐतिहासिक घटनाओं से भी युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये परिणाम मौजूदा जन रुझान को दर्शाते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारियों के साथ आगे बढ़ेगी। संगठन किसी भी व्यक्ति से बड़ा है और प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत हितों से ऊपर संगठन के हितों को रखते हुए काम करना चाहिए।' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने घोषणा की कि ‘सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन सात अक्टूबर को पूरे हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मोटरसाइकिल रैलियां और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। ये यात्राएं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निर्धारित जिला केंद्रों की ओर रवाना होंगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा जाएगा।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X