Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

Updated on Monday, October 05, 2026 19:34 PM IST

हमीरपुर(हिंद जनपथ ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के किसानों के हितों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हिमाचल के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 64.82 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की गई है। यह बात सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जारी 64.82 करोड़ रुपए की राशि में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 28.31 करोड़ रुपए तथा कृषि उन्नति योजना के तहत 36.51 करोड़ रुपए शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को लगातार मिल रहा यह वित्तीय सहयोग प्रदेश के किसानों विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।


उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए कुल 589.59 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। इनमें से 456.07 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं, जबकि 378.24 करोड़ रुपए का उपयोग कृषि विकास से संबंधित कार्यों में हो चुका है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 88.85 प्रतिशत किसान छोटे एवं सीमांत श्रेणी से आते हैं। पहाड़ी राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप केंद्र सरकार फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई, कृषि अवसंरचना, कृषि मंडियों के डिजिटलीकरण व प्राकृतिक खेती के विस्तार पर निवेश कर रही है।


उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि केंद्र से मिलने वाली निधियों का प्रभावी, पारदर्शी व समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि मंडियों के डिजिटलीकरण, बेहतर बाजार संपर्क, कृषि अनुसंधान, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती के विस्तार सहित किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय पर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के किसानों के समग्र कल्याण और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X