Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Updated on Monday, October 05, 2026 19:43 PM IST

सोनीपत(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोनीपत में कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना तथा जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के संघर्ष को व्यापक बनाना रहा।


हर बूथ तक सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : संजय दत्त
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का संगठन केवल पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जा रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह दिखाई देगा।
संजय दत्त ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, युवा, मजदूर और आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मंडियों में किसान फसल लेकर पहुंच रहा है, लेकिन खरीद, उठान और भुगतान को लेकर उसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की आवाज मजबूती से उठाएंगे और सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसान की फसल समय पर खरीदी जाए, उसका उठान हो तथा भुगतान में देरी न हो। उन्होंने बाजरे की खरीद को लेकर दक्षिण हरियाणा के किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख किया।


SIR को लेकर पारदर्शिता की मांग : राव नरेंद्र सिंह
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संगठन मजबूत करने का अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर गांव और बूथ तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
SIR को लेकर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से बाहर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और मतदाताओं को आपत्ति दर्ज कराने तथा अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर नहीं दिया गया, तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

राव नरेंद्र सिंह ने ‘वोट चोरी’ और ‘चंदा चोरी’ जैसे मुद्दे उठाते हुए कहा कि जनता इन सवालों का जवाब चाहती है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसान धान और बाजरे की खरीद तथा भुगतान को लेकर सरकार की ओर देख रहा है। सरकार को घोषणाओं के बजाय मंडियों में धरातल पर खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य समय पर मिलना चाहिए।


जनता के सवालों को सत्ता तक पहुंचाएगा मजबूत संगठन : दीपेंद्र हुड्डा
मुख्य वक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में जनता के सामने अनेक गंभीर सवाल हैं। किसान अपनी फसल के उचित मूल्य और समय पर खरीद के लिए संघर्ष कर रहा है, युवा रोजगार के लिए परेशान है तथा आम आदमी महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। ऐसे समय में कांग्रेस का मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को सत्ता तक पहुंचा सकता है।
दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म को एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य देशभर में अन्याय और जनहित से जुड़े संघर्षों को एक मंच पर लाना है।

उन्होंने कहा कि ‘सत्याग्रह’ केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को एकजुट करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं और वंचित वर्गों सहित जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।
दीपेंद्र हुड्डा ने भी चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि जनता के वोट के अधिकार के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।


किसानों के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान
सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, SIR, वोट चोरी और चंदा चोरी जैसे मुद्दों को पार्टी मजबूती से जनता के बीच लेकर जाएगी।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगा और जनता के बीच जाकर उसके मुद्दों को उठाएगा। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के अधिकारों की लड़ाई के आधार पर कांग्रेस आने वाले समय में अपना संघर्ष और तेज करेगी।

सम्मेलन में सतपाल ब्रह्मचारी, धर्मेंद्र मलिक, इंदू राज नरवाल, कमल दीवान, संजीव दहिया, सुरेंद्र पवार, जयवीर वाल्मीकि, पदम दहिया, सुखबीर फरमाना, परल चौधरी, मनोज बैरागी, दीपक चावला, विजेंद्र मलिक, सुरेंद्र दहिया, जय भगवान आंतिल, शालिनी चोपड़ा, गजना लांबा, दीपक चौधरी, जयवीर आंतिल, हेमंत सरोहा, जंग शेर सिंह, कृष्णा देवी, महिपाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X