Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

Updated on Monday, October 05, 2026 19:47 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हरियाणा की बेटी एवं जींद जिले के रिटोली गांव निवासी कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सम्मान समारोह में पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर मोहन लाल बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा बधाई पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कीर्ति शर्मा के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति के नारों के साथ उनका स्वागत किया।


समारोह को संबोधित करते हुए बड़ौली ने कहा कि कीर्ति शर्मा की उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कीर्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां केवल पदक तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि वे युवा पीढ़ी को मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं। कीर्ति शर्मा की यह उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।


बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव, जींद जिले और पूरे हरियाणा को गर्व है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं कीर्ति शर्मा के परिजन उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X