Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह

Updated on Tuesday, October 06, 2026 14:04 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। गांधी जयंती के मौके पर शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में पहुंचे संजय दत्त ने कहा, ''इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए, लेकिन मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज होते हैं। हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आएं।''

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और संजय दत्त को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह बातचीत स्क्रिप्टेड थी और उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। संजय दत्त के अलावा, शाहरुख खान और आमिर खान भी भारत को लेकर अपने बयानों से विवाद में घिर चुके हैं

शाहरुख खान- साल 2015 में अभिनेता शाहरुख खान ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ''मुझे लगता है कि असहिष्णुता बढ़ रही है।" उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ। कई लोगों ने उन्हें परिवार के साथ पाकिस्तान जाकर रहने की सलाह भी दी।

बाद में शाहरुख ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा था, ''मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि भारत असहिष्णु देश है। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानी हुई। यह बहुत गलत है।'' शाहरुख ने कहा था कि युवाओं को देश को सेकुलर और विकासशील बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

आमिर खान- साल 2015 में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड समारोह के दौरान आमिर खान ने देश के माहौल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ''एक व्यक्ति के तौर पर, एक नागरिक के रूप में इस देश के हिस्से के तौर पर हम अखबारों में पढ़ते हैं कि क्या हो रहा है। हम इसे अखबारों में देखते हैं और निश्चित तौर पर मैं चिंतित हुआ हूं। मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। मैं कई घटनाओं से चिंतित हुआ हूं। मैं जब घर पर किरण के साथ बात करता हूं, वह कहती हैं कि 'क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए?' किरण को बच्चों की चिंता है। उन्हें डर है कि हमारे आसपास कैसा माहौल होगा। उन्हें हर दिन अखबार खोलने में डर लगता है।''

उनके बयान के बाद आमिर और उनकी पत्नी किरण राव को लेकर भी काफी विवाद हुआ, हालांकि बाद में आमिर ने साफ किया था कि उनका या किरण का देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा था, ''भारत मेरा देश है, मैं इससे प्यार करता हूं। मैं यहां पैदा होकर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं और यहीं रह रहा हूं।''

नसीरुद्दीन शाह- दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी देश और सरकार को लेकर अपनी बेबाक राय के लिए कई बार चर्चा में रहे हैं। हाल ही में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था, ''अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल ही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने।''

नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा उन बच्चों से सीखा है, जिन्हें उन्होंने सिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ''मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं हजार-हजार हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देता हूं और उन्हें सलाम करता हूं। उनके इस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा हुई और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X