Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

सुन्नी में जनसमस्याओं को लेकर आक्रोश धरना, जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Updated on Tuesday, October 06, 2026 19:35 PM IST

सुन्नी : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आज सुन्नी में आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
 
कार्यक्रम में भाजयुमो शिमला जिला अध्यक्ष श्री सुमित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष तत्काल समाधान की मांग उठाई गई।
 
धरने के दौरान सुन्नी–लुहरी सड़क को शीघ्र बहाल करने, पिछले कई महीनों से बंद सड़क के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों का समाधान करने, सुन्नी सीवरेज प्लांट की समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान करने तथा सुन्नी बस डिपो को जल्द से जल्द चालू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
 
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि ये मुद्दे किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सीधे तौर पर क्षेत्र की जनता के दैनिक जीवन से जुड़े हुए हैं। सड़क, परिवहन और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता लंबे समय से परेशान है। सरकार को जनभावनाओं को समझते हुए इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा जनता के साथ मजबूती से खड़ा है। यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
 
इस अवसर पर भाजपा मंडल सुन्नी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X