Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति

Updated on Tuesday, October 06, 2026 20:45 PM IST

बिलासपुर(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : हिमाचल के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी है। एम्स से निकलने वाले चिकित्सकों को बड़े शहरों तक सीमित रहने की बजाय ग्रामीण और कठिन क्षेत्रों में सेवाएं देने का संकल्प लेना चाहिए। चिकित्सा पेशा केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और मानवता की सेवा का सर्वोच्च अवसर है। यह संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में युवा चिकित्सकों को दिया। उन्होंने अपने संबाेधन की शुरूआत मां श्री नयना देवी को नमन करते हुए की। उन्होंने बिलासपुर की वीरभूमि को याद करते हुए देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि मरीज बीमारी के भय और अनिश्चितता के बीच चिकित्सक के पास उम्मीद लेकर आता है।


ऐसे में डॉक्टर का काम केवल बीमारी की सही पहचान और उपचार तक सीमित नहीं होना चाहिए। मरीज के प्रति संवेदनशीलता, आत्मीयता और करुणा भी चिकित्सा सेवा का अहम हिस्सा है। उन्होंने युवा चिकित्सकों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को जीवन का प्रमुख ध्येय बनाने का आह्वान किया। हिमाचल के दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध करवाना बड़ी चुनौती है। इसके लिए टेलीमेडिसिन, दूरदराज क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने चिकित्सा उपचार की बढ़ती लागत पर चिंता जताते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों में दवाइयों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का खर्च गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी पड़ता है।


ऐसे में एम्स जैसे संस्थानों के सामने किफायती, सुलभ और कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवा के समाधान विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार में राहत मिल रही है, लेकिन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना भी जरूरी है। प्रथम बैच के विद्यार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे संस्थान की नींव और पहचान हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य, नैतिक आचरण और मानवीय व्यवहार से एम्स की प्रतिष्ठा आगे बढ़ेगी। राष्ट्रपति ने चिकित्सकों को जीवनभर सीखते रहने और अपने ज्ञान व शोध का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी भ्रामक सूचनाओं से भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X