Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज

Updated on Tuesday, October 06, 2026 20:48 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा किए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कल इस पर संज्ञान लिया है और नोटिस भी जारी किया है, अगर विपक्ष के लोग देश की कानून व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तो उसके बाद किसी प्रकार के प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।


विज ने नसीहत देते हुए कहा कि इन सभी को उच्चतम न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए क्योंकि उच्चतम न्यायालय सभी पक्षों को सुनने के बाद ठीक निर्णय लेगी। विज ने सवाल खडा करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन करके यह लोग किस पर दबाव बनाना चाहते हैं। क्या यह सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि अनुचित है। इनको सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद प्रजातंत्र में जो भी जिसकी राजनीति है वो करे, उसका एतराज नहीं है। लेकिन कम से कम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करना, आदर करना, उसके फैसले को मानना इस देश के हर नागरिक, हर पार्टी का काम है।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने आरोप लगाए कि अगर चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा को चेहरा न बनते तो चुनाव जीत जाते हैं जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस नाम की किसी चिड़िया का घौंसला नहीं है, ये अलग-अलग टुकड़े हैं। हरियाणा के मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा बुजुर्ग सभी ने लगातार इनको तीन बार हरवा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर सिद्ध कर दिया कि ये किसी काम के नहीं है, ये निजी स्वार्थों के कारण कभी पास आ जाते है तो कभी दूर चले जाते हैं। कांग्रेस नाम की तो हरियाणा में कोई पार्टी नहीं है।


वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार को किसान विरोध बताने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा का किसान पूरी तरह से सरकार के साथ है और तीन बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर उसने सिद्ध कर दिया है कि वो सरकार की नीतियों से सहमत है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह इन नेताओं से कहना चाहते हैं कि कम से कम प्रजातंत्र में जनमत का जो विश्वास है जनमत का जो फैसला है उसका तो ये स्वागत करना सीख लें।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X