Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

Updated on Tuesday, October 06, 2026 20:59 PM IST

चंडीगढ़(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को विधान सभा सचिवालय के दिवंगत तीन कर्मचारियों के परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि के चेक भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्थान की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनके निधन से उनके परिवार को हुई क्षति अपूरणीय होती है। ऐसे कठिन समय में मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार को कुछ संबल प्रदान करती है।


हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों का ध्यान रखना संस्थान की जिम्मेदारी है। भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए एमओयू के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली यह सुविधा उनके परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधान सभा सचिवालय और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के तहत कर्मचारियों के वेतन खाते भारतीय स्टेट बैंक में खोले जाते हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत कर्मचारी की प्राकृतिक मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। इससे पहले 1 जुलाई 2026 तक प्राकृतिक मृत्यु के मामले में चार लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान था।
मंगलवार को जिन दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए, उनकी मृत्यु 1 जुलाई 2026 से पूर्व प्राकृतिक कारणों से हुई थी। इसी के तहत उनके परिजनों को पूर्व निर्धारित चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम नरेश कुमार मेहता, चंडीगढ़ के मुख्य प्रबंधक दीपक भट्ट, पंचकूला के मुख्य प्रबंधक रुद्र देव, शाखा प्रबंधक हिमांशु गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X