Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार बनेगा खतरनाक जुनून

Updated on Wednesday, October 07, 2026 11:19 AM IST

मुंबई(एजेंसी) : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एकतरफा प्यार और जुनून की कहानी को सस्पेंस और थ्रिल के साथ पेश किया गया है। कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करते हैं कि आखिर पर्दे के पीछे चल क्या रहा है। 'तू है मेरी किरण' ट्रेलर में सोनाक्षी और जहीर के किरदारों के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। मेकर्स ने कहानी के बड़े राज को अभी पर्दे के पीछे ही रखा है। विशाल राणा और इशेलॉन प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा किरण नाम की लड़की के किरदार में हैं, जिसे जहीर इकबाल का किरदार बेइंतहा प्यार करता है। वह उसे अपना बनाना चाहता है। इसके लिए वह किरण पर दबाव बनाता है।


फिल्म में अपने किरदार को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, '''तू है मेरी किरण' मेरे लिए बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है और इसी वजह से यह मेरे लिए काफी रोमांचक रही। मुझे सबसे ज्यादा फिल्म की वह दुनिया पसंद आई, जहां एक सामान्य-सी भावना धीरे-धीरे कुछ ज्यादा गहरी और खतरनाक बन जाती है। मेरे किरदार का सफर काफी असामान्य है और उसमें कई परतें हैं, जिन्हें निभाना काफी दिलचस्प रहा।''
सोनाक्षी ने कहा, ''फिल्म दर्शकों को लगातार बांधे रखती है और स्क्रीन पर दिखाई जा रही घटनाओं की सच्चाई पर सवाल खड़े करती है। मैं चाहती हूं कि दर्शक इस दुनिया का हिस्सा बनें और सिनेमाघरों में 'तू है मेरी किरण' के अनुभव को महसूस करें।''


वहीं, जहीर इकबाल ने फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताया और कहा, ''कहानी में एकतरफा प्यार को जिस तरह दिखाया गया है, वही चीज मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। एक ऐसी भावना जो शुरुआत में बेहद गहरी लगती है और आगे चलकर किस तरह एक मोड़ लेती है, फिल्म इसी पहलू को सामने लाती है। फिल्म में रहस्य और सस्पेंस लगातार बना रहता है और दर्शक यह जानने की कोशिश करेंगे कि असल में कहानी की सतह के नीचे क्या छिपा है। अपने किरदार की अलग-अलग परतों को समझने और उन्हें पर्दे पर उतारने का अनुभव खास रहा।''
उन्होंने सोनाक्षी के साथ काम करने को भी अपने लिए खास बताया। 'तू है मेरी किरण' फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X