Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

Updated on Wednesday, October 07, 2026 19:34 PM IST

कुल्लू(हिंद जनपथ ब्यूरो) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अटल टनल वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार है, जिसे बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने बेहतरीन समर्पण के साथ बनाया है। यह शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की तकनीकी क्षमता, दृढ़ संकल्प और सबसे मुश्किल इलाकों में भी निर्बाध कनैक्टिविटी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। राष्ट्रपति ने बुधवार को रोहतांग में अटल टनल का दौरा किया। मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ रखने वाली अटल टनल का उद्घाटन 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस दौरान राष्ट्रपति को बीआरओ के अधिकारियों ने टनल से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी।


राष्ट्रपति टनल के साऊथ और नाॅर्थ पोर्टल पर भी रुकीं और टनल के अंदर काफी देर रुक कर इसे निहारा। चीन बाॅर्डर और कारगिल व लेह-लद्दाख पहुंचने के लिए यह टनल भारत की बेहतरीन डगर है। इससे आगे बन रही अन्य टनलों के संदर्भ में भी उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने अटल टनल निर्माण से पूर्व की लाहौल-स्पीति और आगे के इलाकों की विषम परिस्थितियों के बारे में भी जाना।


लोगों ने ली सैल्फी
राष्ट्रपति ने अटल टनल से लौटकर मनाली माल रोड पर चहलकदमी की। इस दौरान कड़े सुरक्षा घेरे में वे माल रोड पर घूमीं और लोगों व पर्यटकों से बातचीत की। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ सैल्फी भी ली। राष्ट्रपति ने मनाली और कुल्लू व लाहौल की खूबसूरत वादियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिए यह बेहतरीन पड़ाव है। अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X