Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Updated on Wednesday, October 07, 2026 19:45 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : कांग्रेस ने जाति जनगणना की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, पूर्व सांसद राजबब्बर और प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के पास पहुंचा और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय ओबीसी हक हुंकार कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में सभी जाति-वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना बेहद जरूरी है। हमारे नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर पूरे देश में मुहिम चलाई थी और ऐलान किया था कि सत्ता में बैठी भाजपा को इस जनगणना के लिए मजबूर किया जाएगा। आखिरकार भाजपा ने कांग्रेस और जनभावना के दबाव में संसद के भीतर जाति जनगणना का ऐलान करना पड़ा। लेकिन अब मालूम पड़ रहा है कि यह सिर्फ एक धोखा था। फिलहाल जो जनगणना चल रही है, उसमें जाति के लिए कोई कॉलम है ही नहीं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को न सिर्फ इसमें अलग से जाति का कॉलम जोड़ना चाहिए, बल्कि जाति की कोडिंग इस तरह की जाए कि एक ही जाति के अलग-अलग क्षेत्रों और राज्यों में अलग-अलग नाम होने के बावजूद उसकी सही पहचान हो सके। इसके लिए यूनिक साइंटिफिक कास्ट कोड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।


डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि अगर भाजपा ने जनता के साथ किसी भी तरह का धोखा किया, तो उसे दलित, पिछड़े समेत तमाम वर्ग तसल्लीबख्श जवाब देंगे।
राज बब्बर ने कहा कि सामाजिक न्याय व समान भागीदारी के लिए नेता प्रतिपक्ष व न्याययोद्धा राहुल गांधी निरंतर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है कि इस आवाज को और बुलंद किया जाए।


चंद्र प्रकाश ने कहा कि कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न जिलों में धरना देकर व प्रदर्शन करते हुए जातीय जनगणना के लिए उपायुक्तों को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। सोनीपत, अंबाला व यमुनानगर में यह अभियान सफल रहा है और अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सभी जिलों में आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी व हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से इस अभियान को बल मिला है और इससे ओबीसी हक हुंकार अभियान और अधिक गतिशील होगा।


इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह दिल्ली में प्रदर्शन किया, उससे सरकार बौखला गई है। लेकिन अब यह तय हो चुका है कि मुख्य चुनाव आयुक्त का जाना तय है। हरियाणा कांग्रेस भी लगातार वोट चोरी और चुनाव में धांधली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही है। अब इसे और गति दी जाएगी।
साथ ही, इसको लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की भी बैठक हुई है। यानी पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा और चुनाव आयोग की धांधली व मिलीभगत के खिलाफ पूरे देश में लड़ाई लड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X