Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

शिमला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 108.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Updated on Wednesday, October 07, 2026 20:48 PM IST

 
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में 108.16 करोड़ रुपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रिज मैदान में 66.81 करोड़ रुपये की लागत से किए गए सुधार एवं स्थिरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से रिज मैदान के धंसने की समस्या के समाधान के साथ क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने श्री गुरुद्वारा साहिब के समीप पुराने बस अड्डे के पास 6.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया। इससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को सुविधाएं मिलेंगी तथा इस क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बालूगंज के समीप पशु पड़ाव में शिमला नगर निगम के कर्मचारियों के लिए 34.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय परिसर की आधारशिला रखी।
 
शिमला की खूबसूरती के साथ विकास पर जोर
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि शिमला की विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान है। ऐसे में शहर की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिमला के समग्र और व्यवस्थित विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है, ताकि स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पर्याप्त बजट प्रावधान किए बिना विभिन्न परियोजनाओं के केवल शिलान्यास किए, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान सुनिश्चित किया है।
 
सर्कुलर रोड होगा डबल लेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में यातायात की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए सर्कुलर रोड को डबल लेन किया जा रहा है। इससे शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी में आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रही है। वहीं, छोटा शिमला से सीटीओ तक 150 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से शिमला के आधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शिमला के विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम रखते हुए शहर की सुंदरता को बनाए रखा जाए और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X