Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

'मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, शत्रुघन सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक ने दी श्रद्धांजलि

Updated on Thursday, October 08, 2026 16:18 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा में शोक की लहर है। इस कड़ी में हेमा मालिनी, कमल हासन, चिरंजीवी, पवन सिंह और पवन कल्याण समेत कई कलाकारों ने नाना को श्रद्धांजलि दी और उनके अभिनय के साथ सामाजिक कामों को भी याद किया।

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''भारतीय फिल्म जगत ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिन्होंने अलग अभिनय प्रतिभा के दम पर अपने लिए खास जगह बनाई थी। उनको अभिनय की पाठशाला माना जाता था। उनके जाने से फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है।''

हेमा मालिनी ने नाना के किसानों और जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए काम को भी याद किया। उन्होंने कहा, "नाना 'नाम फाउंडेशन' के जरिए किसानों और वंचित लोगों की मदद के लिए लगातार काम करते रहे। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में ऐसी फिल्मों की समृद्ध विरासत छोड़ी है, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदारों में उनकी शानदार प्रतिभा देखने को मिलती है। मुझे उनकी फिल्में देखना और उनके किरदार निभाने का अलग-अलग-अंदाज बहुत पसंद था।"

उन्होंने आगे कहा, ''नाना खुद भी यह बात कह चुके थे कि मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी। नाना सिनेमा के मजबूत स्तंभ थे। उनकी कमी फिल्म जगत को लंबे समय तक महसूस होगी।''

अभिनेता और पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक अच्छे एक्टर, जमीन से जुड़े इंसान और एक मशहूर थिएटर पर्सनैलिटी थे। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार पॉपुलर स्टार में से एक थे। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे और उन्होंने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे। इस मुश्किल समय में उनके परिवार, दोस्तों, समर्थकों और फैंस के लिए मेरी संवेदनाएं।"

अभिनेत्री जूही चावला मेहता भी नाना के साथ अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''नाना पाटेकर के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मुझे 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'गैंग' जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने का मौका मिला। इसके अलावा, गणपति के मौके पर दादर स्थित नाना के घर जाने की यादें भी मेरे मन में ताजा हो गईं। वह हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे। वह हर किरदार में रंग, गहराई और सच्चाई भर देते थे।''

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने नाना के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''नाना पाटेकर के निधन की खबर बेचैन करने वाली थी। उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली था और वह अपने आसपास के लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते थे। पर्दे के अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों की मदद की और कारगिल युद्ध के दौरान सेवा दी। नाना के परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।''

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी नाना को याद करते हुए लिखा, ''उनका जाना बेहद दुखद है। नाना की स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार थी। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। नाना का किसानों के प्रति खास लगाव था। वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनकी कला और विरासत हमेशा याद रखी जाएगी।''

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता पवन सिंह ने भी नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "हिंदी सिनेमा के महान कलाकार एवं अपनी अद्भुत अभिनय प्रतिभा से करोड़ों दिलों में विशेष स्थान बनाने वाले नाना पाटेकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका सिनेमा और कला के क्षेत्र में योगदान सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार, प्रियजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने भी नाना के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा, ''महान भारतीय एक्टर, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आर्टिस्ट और पद्म श्री से सम्मानित नाना पाटेकर का निधन बहुत दुखद है। चार दशक से ज्यादा लंबे सफर में नाना ने हास्य से लेकर भावनात्मक और गंभीर भूमिकाओं तक हर तरह के किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी अभिनय शैली में गहराई और सच्चाई थी, जिसकी वजह से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।''

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X